#बस्ती_न्यूज
नगर पंचायत नगर बाजार स्थित मदरसा प्रांगण में चल रहे दस दिवसीय कार्यक्रम के आठवें दिन कर्बला के शहीदों की याद में एक मजलिस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मौलाना मुनव्वर ने हज़रत अली अकबर, हज़रत अली असगर और इमाम हुसैन की शहादत पर विस्तार से प्रकाश डाला। मौलाना मुनव्वर ने अपने संबोधन में कहा कि कर्बला की घटना इंसानियत, सब्र, त्याग और सत्य के लिए संघर्ष का महान संदेश देती है। उन्होंने बताया कि इमाम हुसैन और उनके साथियों ने धर्म और इंसानियत की रक्षा के लिए अपनी जान कुर्बान कर पूरी दुनिया के लिए एक मिसाल कायम की। उन्होंने हज़रत अली अकबर की बहादुरी, हज़रत अली असगर की शहादत और इमाम हुसैन के अटूट धैर्य एवं बलिदान का वर्णन किया। मौलाना ने इन शहादतों के ऐतिहासिक और आध्यात्मिक महत्व पर जोर दिया। इस मजलिस में कारी नूर आलम, हाफिज़ गुलाम सरवर, मौलाना फैज़ मोहम्मद, इम्तियाज अहमद, नियाज़ अहमद, फ़िरोज़ अहमद, वसीम, कलीम, अतीक, हसन अली, शम्सुल हुदा नूरानी, कमरुल हुदा, अहमद, इकबाल अहमद, फरीद खान, कलीमुल्ला, शाहबाज़ और फ़िरोज़ आलम सहित बड़ी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
कर्बला के शहीदों की याद में मजलिस आयोजित:नगर बाजार में दस दिवसीय कार्यक्रम के आठवें दिन आयोजन
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












