श्रावस्ती के नासिरगंज क्षेत्र में आरिफ रिजवी के अज़ाखाने पर एक मजलिसे अज़ा का आयोजन किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम में स्थानीय शिया समुदाय के अज़ादारों ने शिरकत कर कर्बला के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मजलिस को संबोधित करने के लिए प्रख्यात आलिमे दीन मौलाना शेख रईस अब्बास विशेष रूप से उपस्थित हुए। उन्होंने अपने संबोधन में पैगंबर-ए-इस्लाम के नवासे हज़रत इमाम हुसैन (अ.स.) और उनके 72 साथियों की कर्बला के मैदान में दी गई शहादत पर विस्तार से प्रकाश डाला। मौलाना ने हक, सच्चाई और इंसानियत की हिफाज़त के लिए दिए गए इस बलिदान और उनके सब्र का जिक्र किया। मौलाना की तकरीर सुनकर उपस्थित अज़ादारों की आँखें नम हो गईं और पूरा अज़ाखाना ‘या हुसैन’ के नारों से गूंज उठा। मजलिस के दौरान स्थानीय नौहाख्वानों ने पुरदर्द नौहाख्वानी की और मातम कर कर्बला के मजलूमों को पुरसा दिया। इस अवसर पर शिया समुदाय के कई गणमान्य नागरिक, युवा और बच्चे मौजूद थे। मजलिस के सफल समापन के बाद, अज़ाखाने के मेजबान आरिफ रिज़वी द्वारा उपस्थित सभी अज़ादारों में तबर्रुक (प्रसाद) वितरित किया गया।
नासिरगंज में मजलिसे अजा:मौलाना शेख रईस अब्बास ने कर्बला के शहीदों को किया याद
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












