Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावस्ती में 3 मोहर्रम पर मजलिस:इमाम हुसैन और उनके साथियों की शहादत...

श्रावस्ती में 3 मोहर्रम पर मजलिस:इमाम हुसैन और उनके साथियों की शहादत को किया याद


श्रावस्ती की ग्राम पंचायत चंदन कोटिया में 3 मोहर्रम को एक मजलिस का आयोजन किया गया। यह मजलिस जनाब कम्मन हुसैन के अज़ाखाने पर हुई, जिसमें स्थानीय शिया समुदाय के लोगों ने बड़ी संख्या में शिरकत की। इस धार्मिक कार्यक्रम का उद्देश्य कर्बला के शहीदों को याद करना था। मजलिस के दौरान प्रख्यात नौहाख्वान ने हज़रत इमाम हुसैन (अ.स.) और उनके साथियों की शहादत पर नौहे पढ़े। इस अवसर पर अज़ादारों ने ‘या हुसैन’ के नारे लगाए। मौलाना शेख रईस अब्बास ने कर्बला के ऐतिहासिक वाकये और इमाम हुसैन के संदेश पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने इमाम हुसैन के बलिदान के महत्व को समझाया। मजलिस के समापन पर अज़ाखाने के मुतवल्ली कैफ रिजवी ने उपस्थित सभी अजादारों को तबर्रक (प्रसाद) वितरित किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय शिया समाज का सक्रिय योगदान रहा। इसमें नाजिम हैदर, अम्मार रिजवी, शादाब हुसैन, नाजिम अली, यूसुफ, मोहम्मद, हसनैन सहित शिया समुदाय के कई प्रमुख लोग उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments