#बस्ती_न्यूज
बस्ती के हर्रैया थाना क्षेत्र के खटिकहिया गांव में शनिवार सुबह एक घर में रखे एलपीजी गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई। इस घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। अग्निशमन कर्मियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पाया। उनकी मुस्तैदी के कारण आग आसपास के मकानों तक नहीं फैल सकी, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। अग्निशमन विभाग की टीम ने घटनास्थल पर सुरक्षा घेरा बनाया और स्थिति को पूरी तरह नियंत्रित किया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड की त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की सराहना की। उनका कहना था कि यदि टीम समय पर नहीं पहुंचती तो आग कई घरों को अपनी चपेट में ले सकती थी, जिससे भारी नुकसान हो सकता था।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में गैस सिलेंडर में लगी आग:फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला बड़ा हादसा, प्रभावी कार्रवाई की सराहना की
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












