Homeजिला / लोकल (Local News)हमीरपुर को 636 करोड़ की सौगात, मुख्यमंत्री योगी 75 विकास परियोजनाओं का...

हमीरपुर को 636 करोड़ की सौगात, मुख्यमंत्री योगी 75 विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास


हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को हमीरपुर जिले के दौरे पर आएंगे। यहां मुख्यमंत्री 636.82 करोड़ रूपये की 75 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे।अपर जिलाधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राठ स्थित स्वामी ब्रह्मनंद डिग्री कॉलेज, मैदान में आयोजित जनसभा एवं विकास कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।
इस अवसर पर वे हमीरपुर जिले के सर्वांगीण विकास से संबंधित 75 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे, जिनकी कुल लागत 636.82 करोड़ रुपये है।ये परियोजनाएं जिले में आधारभूत संरचना, संपर्क मार्ग, सिंचाई, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा अन्य जनोपयोगी सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।मुख्यमंत्री कार्यक्रम के दौरान जनसभा को संबोधित करेंगे तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को लाभ एवं प्रमाण-पत्र भी वितरित करेंगे। साथ ही प्रदेश सरकार की विकासोन्मुखी एवं लोक कल्याणकारी नीतियों से जनसामान्य को अवगत कराएंगे।अपर जिलाधिकारी ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा कार्यक्रम की समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, पेयजल, चिकित्सा, विद्युत, पार्किंग एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से सुनिश्चित किया गया है।
 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments