श्रावस्ती जिले के इकौना थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 730 पर शुक्रवार को एक बड़ा हादसा टल गया। मोहनीपुर के पास एक अनियंत्रित ई-रिक्शा पुलिया से लटक गया, जिसमें सवार यात्रियों ने कूदकर अपनी जान बचाई। जानकारी के अनुसार, गिलौला से इकौना की ओर आ रहा ई-रिक्शा मोहनीपुर के पास अचानक अनियंत्रित हो गया। चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे ई-रिक्शा सड़क किनारे एक पुलिया से जा टकराया। टक्कर के बाद वाहन का आधा हिस्सा पुलिया से नीचे लटक गया। ई-रिक्शा में सवार यात्रियों ने खतरे को भांपते हुए तुरंत वाहन से छलांग लगा दी। इस सूझबूझ से सभी यात्री सुरक्षित बच गए और किसी को चोट नहीं आई। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से ई-रिक्शा को पुलिया से हटाया गया। पुलिस के अनुसार, हादसे में कोई घायल नहीं हुआ है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और असंतुलन को हादसे का संभावित कारण बताया जा रहा है।
इकौना में नेशनल हाईवे पर बड़ा हादसा टला:पुलिया से लटका ई-रिक्शा, सवारियों ने कूदकर बचाई जान
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












