Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सिंदुरिया में अवैध खनन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई:छह ट्रैक्टर व एक...

सिंदुरिया में अवैध खनन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई:छह ट्रैक्टर व एक लोडर जब्त


सिंदुरिया के चौक थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान छह ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक ट्रैक्टर मय लोडर बरामद किया गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। थानाध्यक्ष मनीष पटेल के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम रात्रि गश्त कर रही थी। एसबीआई बैंक दरहटा के पास वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम चैनपुर में अवैध खनन हो रहा है। सूचना पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। वहां अवैध खनन करते हुए छह ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक ट्रैक्टर मय लोडर को पकड़ा गया। हालांकि, अंधेरे का फायदा उठाकर खनन में शामिल लोग मौके से फरार होने में सफल रहे। पुलिस ने सभी बरामद वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments