HomeHealth & Fitnessबकरीद को लेकर प्रशासन अलर्ट, शासन के निर्देशों का पालन करने की...

बकरीद को लेकर प्रशासन अलर्ट, शासन के निर्देशों का पालन करने की दी नसीहत  

उतरौला(बलरामपुर)। ईदुल अजहा को लेकर प्रशासन सतर्क मोड में है। ईदगाहों और वध स्थलों पर पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है। प्रशासन ने संभ्रांत जनों के साथ बैठक कर शासन से जारी निर्देशों की जानकारी देते हुए उसका अनुपालन करने की नसीहत दी है।

सार्वजनिक मार्ग पर नमाज और कुर्बानी पर रोक 
एसडीएम मनोज कुमार ने बताया कि कहीं भी सार्वजनिक मार्ग को बाधित कर नमाज नहीं पढ़ी जाएगी। निर्दिष्ट स्थलों के अतिरिक्त सार्वजनिक या खुले स्थानों पर कुर्बानी नहीं की जा सकेगी। कुर्बानी के फोटो या वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड नहीं किए जाएंगे।

सफाई और संक्रमण रोकने के निर्देश
वध के बाद पशुओं के अवशेष सुरक्षित रूप से गड्ढों में दबा दिए जाएंगे ताकि आवारा पशु अवशेषों को यहां वहां न फैला सकें। कुर्बानी वाले स्थानों पर विधिवत सफाई और कीटनाशकों का छिड़काव कराया जाए ताकि संक्रामक बीमारी न पनपने पाए।

हुल्लड़बाजी पर होगी कार्रवाई  
पर्व के नाम पर दूसरे समुदाय की भावनाएं आहत करने या हुल्लड़बाजी कर लोगों में अनावश्यक पैनिक फैलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रतिबंधित पशुओं के वध की सूचना मिलने पर आरोपियों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट समेत अन्य धाराओं में कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने सभी से शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने और नियमों का पालन करने की अपील की है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments