चौक थाना क्षेत्र के एक गांव से 17 वर्षीय किशोरी लापता हो गई है। पीड़ित मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। किशोरी की मां ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी 25 मई की सुबह करीब 10 बजे घर से अचानक गायब हो गई थी। परिजनों ने रिश्तेदारों और संभावित जगहों पर उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। मां का आरोप है कि दूसरे गांव का निवासी शिवराज सहानी पुत्र रामकिशुन उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। काफी खोजबीन के बाद मां ने चौक थाने पहुंचकर बेटी की बरामदगी और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष मनीष कुमार पटेल ने जानकारी दी कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। किशोरी की तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
किशोरी के अपहरण का मुकदमा दर्ज:चौक थाना क्षेत्र से लापता हुई 17 वर्षीय लड़की
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












