Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)कप्तानगंज में सड़क निर्माण पर जमीन विवाद:दो पक्षों में मारपीट, कई घायल

कप्तानगंज में सड़क निर्माण पर जमीन विवाद:दो पक्षों में मारपीट, कई घायल

#बस्ती_न्यूज

बस्ती जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बैरीखाला गांव में सड़क निर्माण के दौरान जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इस घटना में एक पक्ष के कई लोग घायल हुए हैं। मारपीट का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, गांव में 370 मीटर आरसीसी सड़क का निर्माण स्वीकृत था। निर्माण कार्य के तहत सड़क के बगल में बॉक्स बनाने का काम चल रहा था। इसी दौरान जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया। यह विवाद देखते ही देखते मारपीट और खूनी संघर्ष में बदल गया। घटना के समय मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरी वारदात का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर खूब साझा किया जा रहा है और क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। मारपीट में एक पक्ष के दुर्गेश यादव को गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके परिवार के अन्य सदस्यों को भी चोटें लगी हैं। वहीं, दूसरे पक्ष के लोगों को भी चोटें आने की जानकारी मिली है। कप्तानगंज थानाध्यक्ष आलोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments