Homeजिला / लोकल (Local News)सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, सक्रिय उग्रवादी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार...

सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, सक्रिय उग्रवादी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद


इम्फाल। मणिपुर में सुरक्षा बलों ने उग्रवाद विरोधी अभियानों के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक सक्रिय उग्रवादी को गिरफ्तार किया है।
इसके अलावा संयुक्त अभियान में भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और युद्ध सामग्री भी बरामद की गई है। वहीं, दो कथित उगाहीकर्ताओं को भी गिरफ्तार किया गया है।मंगलवार को दी गई जानकारी जानकारी के अनुसार, विशिष्ट खुफिया सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने 22 जून को आरपीएफ/पीएलए के सक्रिय कैडर ओइनाम धनराज सिंह उर्फ अबुंग (29) को इम्फाल पश्चिम जिले के खुमानलामपाक स्थित आईएसबीटी के निकट से गिरफ्तार किया।
वह थौबल जिले के लेइरोंगथेल पित्रा यैरिपोक क्षेत्र का निवासी है। उसके कब्जे से एक होंडा एक्टिवा स्कूटर भी जब्त किया गया।एक अन्य अभियान में सशस्त्र उग्रवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर मणिपुर पुलिस, सीआरपीएफ, आरएएफ, कोबरा और सेना ने 20 जून को लेइलोन वैफेई, लेइलोन मुनलुई, मोल्होई, पी. मोल्डिंग, लेइलोन खुनौ तथा आसपास के क्षेत्रों में संयुक्त अभियान शुरू किया।
अभियान के दौरान संदिग्ध उग्रवादियों के साथ मुठभेड़ भी हुई। 21 और 22 जून तक चले अभियान में सुरक्षा बलों ने 36 हथियार बरामद किए, जिनमें दो एके-47 राइफल, एक एम-4 कार्बाइन, दो एसएलआर, एक एसकेएस राइफल, एक इम्प्रोवाइज्ड स्नाइपर .303 राइफल, 17 सिंगल एवं डबल बैरल बंदूकें तथा 11 एसबीएल राइफल शामिल हैं।
इसके अलावा बड़ी मात्रा में गोला-बारूद, संचार उपकरण और अन्य युद्ध सामग्री भी जब्त की गई। इसी क्रम में 21 जून को सुरक्षा बलों ने थौबल बाजार क्षेत्र से केसीपी (एमएफएल) के दो सक्रिय उगाहीकर्ताओं को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपितों की पहचान इम्फाल पश्चिम जिले के अबुजाम सुमित सिंह उर्फ तांगबी (20) तथा नोनी जिले के मकुचुंग गंगमेई (23) के रूप में हुई है। उनके कब्जे से 48 डोनेशन कार्ड भी बरामद किए गए।सुरक्षा एजेंसियों ने कहा है कि राज्य में उग्रवादी और उगाही गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।
 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments