HomeHealth & Fitnessपोहा से बनाएं चटपटा और तीखा नाश्ता

पोहा से बनाएं चटपटा और तीखा नाश्ता

पोहा से तैयार टेस्टी नाश्ता: नाश्ते में कुछ चटपटा और मजेदार खाना है तो एक बार पोहा से बना ये नया नाश्ता जरूर ट्राई करें। इस नाश्ते को एक बार खाएंगे तो कचौड़ी समोसा खाना भूल जाएगे। आप इसे आसानी से घर में बना सकते हैं।  बहुत कम मेहनत और सिर्फ 5 मिनट में इतना कुरकुरा टेस्टी मजेदार नाश्ता बनकर तैयार हो जाएगा, कि आप खुद को खाने से नहीं रोक पाएंगे। इस नाश्ते को एक बार खाने के बाद बच्चे बाजार का नाश्ता खाना भूल जाएंगे और बड़ों को भी बहुत पसंद आएगा। तो चलिए फटाफट नोट कर लीजिए पोहा से बना एकदम चटपटा नाश्ता बनाने की रेसिपी।

पोहा का चटपटा नाश्ता
पहला स्टेप- नाश्ता बनाने के लिए 1 कप मोटा पोहा लें और उसे स्टेनर में डालकर दो-तीन बार पानी से अच्छी तरह से धो लें। अब इसे 3 मिनट रेस्ट के लिए रख दें जिससे पोहा फूल जाए। एक बाउल में 1/4 कप गेहूं का आटा, स्वाद अनुसार नमक, 1/2 टीस्पून चिली फ्लेक्स, पांच से छह करी पत्ता बारीक काट के डालें। 

दूसरा स्टेप- अब इसमें दो चुटकी अजवाइन डालकर मिला लें। आटे में बहुत थोड़ा-थोड़ा करके पानी डालें जिससे गुठलियां न बनें। अब आपको एक गाढ़ा सा मिक्स तैयार करना है। आपको पतली सी स्लरी तैयार करनी है। बहुत ज्यादा पानी की तरह पतला भी नहीं रखना है और बहुत ज्यादा गाढ़ा भी नहीं रखना है। इसे भी 2 मिनट के लिए साइड में रख दें।

तीसरा स्टेप- नाश्ते के लिए दो मीडियम साइज के आलू को उबाल लें और गरम में ही मैश कर लें। आलू को बाउल में डालें और इसमें थोड़ी सब्जियां जैसे एक चम्मच बारीक कटा शिमला मिर्च, एक से दो चम्मच बारीक कटा हुआ टमाटर, एक छोटा सा प्याज, दो चम्मच बड़े वाले ग्राइंडर से कसा हुआ गाजर, दो से तीन कली लहसुन, 1 इंच अदरक और एक बारीक कटी हरी मिर्च दो चम्मच, धनिया पत्ती मसाले में डाल दीजिए।

चौथा स्टेप- इसमें फ्लेवर के लिए 1/4 टीस्पून काली मिर्ची का पाउडर 1/4 टीस्पून गरम मसाला पाउडर, हाफ टीस्पून भुना जीरा पाउडर, नमक स्वाद अनुसार, 1/4 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर चटपटा स्वाद के लिए 1/2 टीस्पून चाट मसाला डालकर सभी चीजों को मिला लें। चटपटा आलू का मसाला जैसा बनकर तैयार हो जाएगा।

पांचवां स्टेप- अब फूले हुए पोहा को अच्छे से मैश कर लें। आप इसे आलू वाले मिक्स में डालकर मैश कर लें। ध्यान रखें पोहा गीला नहीं होना चाहिए। हाथों से आलू और भीगे पोहा को मैश करते हुए मिला लें। अब इसे अपनी पसंद के हिसाब से गोल या लंबा जैसा नाश्ता बनाना है वैसा आकार दें। सारे पीस ऐसे ही बनाकर एक प्लेट में रख लीजिए। अब जो आटे की स्लरी बनाई है उसमें टिक्की को डिप करें और इसे फ्राई करेंगे। इसे फ्राई करते वक्त गैस की फ्लेम धीमी कर दें। इसे दोनों तरफ से क्रिस्पी होने तक सेंक लें। 

सारी तैयार की गई टिक्की को ऐसे ही उलटते-पलटते फ्राई कर लें। आपको एक बार में कड़ाही के हिसाब से 2-3 टिक्की डालनी हैं। इस नाश्ते को फ्राई करने में सिर्फ 5 मिनट का टाइम लगेगा। तो लीजिए एकदम कुरकुरा और टेस्टी नाश्ता बनकर तैयार है। आप इसे चटनी या सॉस के साथ इंजॉय करें।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments