बहराइच रूपईडीहा थाना क्षेत्र में पुलिस ने प्रतिबंधित मांस के साथ एक महिला और उसके साथी को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ गोवध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय भेजा जा रहा है। रूपईडीहा थाना प्रभारी रमेश रावत को सूचना मिली थी कि मुस्लिम बाग इलाके में किराए के कमरे में रहने वाली एक महिला अपने साथी के साथ बड़े पैमाने पर प्रतिबंधित मांस बेच रही है। इस सूचना पर सोमवार सुबह करीब आठ बजे उप निरीक्षक अजय कुमार, आरक्षी उमेश यादव, अश्विनी कुमार और महिला सिपाही मान्यता त्रिवेदी ने मौके पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान घर से प्रतिबंधित मांस बरामद हुआ, जिसके बाद महिला सितारा देवी और उसके साथी नौशाद को हिरासत में ले लिया गया। थाना प्रभारी रमेश रावत ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ गोवध अधिनियम की धारा 3/5/8 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्हें पुलिस अभिरक्षा में न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
बहराइच में प्रतिबंधित मांस के साथ महिला-पुरुष गिरफ्तार:गोवध अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज, न्यायालय भेजा गया
RELATED ARTICLES












