Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)भारत भूषण तिवारी को श्रद्धांजलि सभा आयोजित:महादेव नाथ मंदिर परिसर में जुटे...

भारत भूषण तिवारी को श्रद्धांजलि सभा आयोजित:महादेव नाथ मंदिर परिसर में जुटे ग्रामीण, सामाजिक कार्यकर्ता


सिद्धार्थनगर के खेसरहा ब्लॉक स्थित घोसियारी बाजार के महादेव नाथ मंदिर परिसर, रिउना में रविवार शाम भारत भूषण तिवारी की स्मृति में एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम का शुभारंभ ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष आशुतोष मिश्र ने भारत भूषण तिवारी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। इसके बाद, उपस्थित सभी लोगों ने बारी-बारी से पुष्पांजलि अर्पित की और दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए आशुतोष मिश्र ने कहा कि भारत भूषण तिवारी का जीवन समाज सेवा, सादगी और जनहित के कार्यों के प्रति समर्पित रहा। उनके व्यक्तित्व और कृतित्व से समाज को सदैव प्रेरणा मिलती रहेगी। सभा के उपरांत महादेव नाथ मंदिर परिसर से रिउना गांव, घोसियारी बाजार होते हुए अन्य गांव तक एक कैंडल मार्च निकाला गया। इस दौरान लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। इस अवसर पर आशुतोष मिश्र, सौरभ तिवारी, ऋषि मिश्र, प्रद्युम्न मिश्र, विशाल मिश्र, नारद मिश्र और आलोक नाथ मिश्र सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments