बहराइच की ग्राम सभा गुलरिया जगतापुर में एक आम का पेड़ अवैध रूप से काट दिया गया। ठेकेदार सिराजुद्दीन पर बिना वैध कागजात के पेड़ काटने का आरोप है। यह घटना तब सामने आई जब सरकार एक ओर वृक्षारोपण अभियान चला रही है, वहीं दूसरी ओर फलदार वृक्षों की कटाई हो रही है। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची इस अवैध कटान की सूचना वन विभाग को दी गई। वन विभाग के चौकी इंचार्ज दीपक सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने कटी हुई आम की लकड़ी को जब्त कर लिया। हालांकि, वन विभाग की टीम को देखते ही ठेकेदार और मजदूर मौके से फरार हो गए। लकड़ी जब्त कर ली गई वन विभाग के चौकी इंचार्ज दीपक कुमार सिंह ने बताया कि उनकी टीम ने मौके से लकड़ी जब्त कर ली है। इस मामले में सरकार की अनुमानित लागत के अनुसार 10,000 रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। घटना स्थल से पिकअप ड्राइवर भी अपनी गाड़ी सहित फरार हो गया। यह घटना ऐसे समय में हुई है जब सरकार पर्यावरण संरक्षण और पौधरोपण को बढ़ावा दे रही है। इसके बावजूद, जिले में खुलेआम फलदार वृक्षों की अवैध कटाई जारी है, जिससे वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।
बहराइच में अवैध रूप से आम का पेड़ काटा:ठेकेदार ने बिना कागजात की कटान, वन विभाग ने लगाया जुर्माना
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












