Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सबया में धूमधाम से मनी अंबेडकर जयंती:गांव-गांव निकले जुलूस, स्कूलों में भी...

सबया में धूमधाम से मनी अंबेडकर जयंती:गांव-गांव निकले जुलूस, स्कूलों में भी कार्यक्रमों का आयोजन


सबया क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई। ग्राम सभा कटहरी, रामपुरवा, जहदा, सोहट, पकड़ी भारत खंड, बिसोखोर, बड़हरा चरगहा, गौरा निपनिया सहित अन्य गांवों में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके साथ ही सीबीएस पब्लिक स्कूल और माइलस्टोन एकेडमी, सबया में भी कार्यक्रम आयोजित कर संविधान निर्माता को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई, जिसके बाद सांस्कृतिक एवं शैक्षिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। ग्राम सभाओं में बड़ी संख्या में लोगों ने जुलूस निकालकर बाबा साहब के विचारों का प्रचार-प्रसार किया। इस दौरान लोगों ने उनके संविधान के अनुसार चलने और समाज में समानता बनाए रखने का संदेश दिया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान छोटेलाल, शरद पांडेय, अरुण पांडेय, राजकुमार कुशवाहा, रमेश पांडेय, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रामधारी कुशवाहा, कोमल भारती, सत्यनारायण प्रजापति, रामु यादव, आलोक सिंह और विजय सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments