श्रावस्ती के सिरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम हेमपुर बडरहवा में मंगलवार शाम करीब 9:30 बजे एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सिरसिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मृतका की पहचान रुबिया बेगम के रूप में की है, जिसकी शादी लगभग चार साल पहले हुई थी। परिजनों ने आरोप लगाया है कि रुबिया के साथ मारपीट करने के बाद उसे फांसी पर लटका दिया गया। घटनास्थल पर पुलिस अधिकारियों के साथ फॉरेंसिक टीम भी पहुंची, जिसने आवश्यक साक्ष्य जुटाए। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतका के पिता की तहरीर पर सिरसिया थाने में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। क्षेत्राधिकारी भिनगा भरत पासवान ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटनास्थल पर शांति व्यवस्था बनी हुई है।
श्रावस्ती में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:परिजनों ने मारपीट कर फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












