#बस्ती_न्यूज
नगर थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित गोटवा बाजार में मंगलवार देर रात शॉर्ट सर्किट से एक कपड़े की दुकान में भीषण आग लग गई। इस घटना में दुकान में रखा लाखों रुपए का कपड़ा जलकर राख हो गया। अब जानिए पूरी घटना… जानकारी के अनुसार, गोटवा बाजार में हजारी प्रसाद जायसवाल के मकान में मरहा निवासी राजनाथ गोंड पुत्र शिवकुमार किराये पर कपड़े की दुकान चलाते हैं। देर रात अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण दुकान में आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और दुकान से धुआं व लपटें उठने लगीं। दो दमकल गाड़ियां पहुंचीं मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही दो दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लाखों का सामान जलकर राख हालांकि, जब तक आग बुझाई गई, तब तक दुकान में रखा लाखों रुपये मूल्य का कपड़ा पूरी तरह जल चुका था। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। पुलिस और फायर विभाग मामले की आगे की जांच में जुटे हुए हैं।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग:गोटवा बाजार में शॉर्ट सर्किट से लाखों का नुकसान, हादसे में कोई जनहानि नहीं
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












