Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बाघानाला गांव में भीषण आग, लाखों का सामान खाक:घर के छप्पर में...

बाघानाला गांव में भीषण आग, लाखों का सामान खाक:घर के छप्पर में लगी आग से मोटरसाइकिल, गृहस्थी जली

#बस्ती_न्यूज

छावनी थाना क्षेत्र के बाघानाला गांव में शुक्रवार शाम अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। इस घटना में एक महंगी मोटरसाइकिल सहित लाखों रुपये का घरेलू सामान जलकर खाक हो गया। जानकारी के अनुसार, बाघानाला निवासी मिठाई लाल पुत्र दुखरन के घर के सामने बने रिहायशी छप्पर में अचानक आग लगी। गृहस्वामी मिठाई लाल ने बताया कि आग में हाल ही में खरीदी गई लगभग पौने दो लाख रुपये की मोटरसाइकिल, एक साइकिल, दो भूसे के छप्पर और भूसा जल गए। तेज धूप के कारण आग तेजी से फैल गई और बेकाबू हो गई। जब तक आसपास के लोग आग पर काबू पाते, छप्पर और उसमें रखा सारा गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। इस घटना में एक मवेशी भी बुरी तरह झुलस गया है। सूचना मिलने पर विक्रमजोत चौकी के उपनिरीक्षक राम विलास शर्मा, लेखपाल सपना सिंह और प्रधान बच्चाराम यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने आर्थिक क्षति का आकलन किया और इसकी रिपोर्ट तहसील को भेज दी है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments