बहराइच के फखरपुर थाना क्षेत्र के पंडित पुरवा गांव में चेतराम (40) पुत्र राम अचल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है और जांच शुरू कर दी है। मृतक के भाई गोपी के अनुसार, गांव के कुछ लोगों से विवाद के बाद चेतराम के साथ मारपीट की गई थी। गंभीर हालत में उन्हें जिला चिकित्सालय बहराइच भेजा गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। थानाध्यक्ष फखरपुर संजीव कुमार चौहान ने बताया कि यह घटना 21 मई की रात की है। चेतराम गांव में एक तख्त पर सोने का प्रयास कर रहा था, जिस पर पहले से दो लोग लेटे हुए थे। इसी बात को लेकर गांव निवासी व्यक्ति से उसका विवाद और मारपीट हो गई। घायल चेतराम को अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है। वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि चेतराम और हीरालाल के बीच तीन दिन पहले भी विवाद हुआ था। घटना वाली रात मृतक चेतराम के सो जाने के बाद हीरालाल ने लातों से उसके पेट पर वार किया था, जिससे चेतराम की आंतें फट गईं और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हालांकि, ग्रामीणों के इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।
बहराइच में मारपीट के बाद युवक की मौत:तख्त पर सोने को लेकर हुआ था विवाद, आरोपी गिरफ्तार
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











