HomeHealth & Fitnessलविवि के एमबीए छात्रों ने रायबरेली के औद्योगिक क्षेत्र का किया दौरा

लविवि के एमबीए छात्रों ने रायबरेली के औद्योगिक क्षेत्र का किया दौरा

लखनऊलविवि के इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज के एमबीए छात्रों ने रायबरेली स्थित फुटवियर डिजाइन एंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट का औद्योगिक दौरा किया। इस दौरे का उद्देश्य छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ वास्तविक औद्योगिक अनुभव प्रदान करना था।

यह औद्योगिक दौरा लखनऊ विश्वविद्यालय के नए परिसर से आयोजित किया गया। इसमें एमबीए के चौथे सेमेस्टर के मार्केटिंग, मानव संसाधन, वित्त और अंतर्राष्ट्रीय व्यापार के छात्रों ने भाग लिया। कार्यक्रम कुलपति प्रो. जे.पी. सैनी और ओएसडी प्रो. विनीता काचर के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। छात्रों ने एफडीडीआई में चमड़े के उत्पादों की पूरी निर्माण प्रक्रिया को करीब से देखा।

 
उन्होंने कच्चे माल से लेकर तैयार उत्पाद तक के हर चरण को समझा। छात्रों को फैक्ट्री में उपयोग की जाने वाली आधुनिक मशीनों की कार्यप्रणाली का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी मिला। इस अनुभव से छात्रों को उत्पादन की बारीकियों, गुणवत्ता नियंत्रण के तरीकों और बाजार की मांग के अनुसार उत्पाद तैयार करने की प्रक्रिया की गहन जानकारी मिली। उन्होंने औद्योगिक चुनौतियों को भी समझा, जो उनके कक्षा के ज्ञान को पूरक बनाती हैं।
 
संस्थान के अनुसार, ऐसे औद्योगिक दौरे पाठ्यक्रम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इनका मुख्य उद्देश्य छात्रों को वास्तविक व्यावसायिक माहौल से जोड़ना और उन्हें व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना है। छात्रों ने इस दौरे को अपने करियर के लिए बेहद ज्ञानवर्धक बताया और उनमें काफी उत्साह देखा गया।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments