श्रावस्ती जिले के गिलौला थाना क्षेत्र के बसभरिया पुरैना गांव में एक गाय का असामान्य व्यवहार चर्चा का विषय बन गया है। गाय पिछले पांच दिनों से गांव के खेत में लगातार चक्कर लगा रही थी, जिससे ग्रामीणों में कौतूहल और चिंता भी फैल गई थी। ग्रामीणों की माने तो शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे गाय ने खेत में घूमना शुरू किया और तब से लगातार रुक रुक कर गाय परिक्रमा कर रही थी। इस घटना को देखने के लिए प्रतिदिन ग्रामीणों की भीड़ जुटती रही। कुछ ग्रामीणों ने इसे दैवीय संकेत मानकर गाय को चंदन लगाया, आरती उतारी और पूजा-अर्चना की। इस घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हुए। मामले की सूचना मिलने पर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार सिंह अपनी टीम के साथ आज बुधवार को गांव पहुंचे। उन्होंने गाय की जांच की और उसका उपचार शुरू किया। पशु चिकित्सकों ने फोन के माध्यम से बताया की बताया कि गाय ‘सर्रा’ (हाइपोग्लाइसीमिया) नामक बीमारी से पीड़ित है, जिसमें इस तरह के लक्षण दिखाई देते हैं। चिकित्सकों ने गाय को तुरंत दवा दी और ग्रामीणों को उसे बांधकर रखने तथा गुड़ खिलाने की सलाह दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि अनावश्यक भीड़ लगाने से समस्या का समाधान नहीं होगा, बल्कि उचित उपचार से ही गाय स्वस्थ होगी। चिकित्सकों के अनुसार, दवा का असर दिखने में कुछ समय जरूर लगेगा और आवश्यकता पड़ने पर गाय की दोबारा भी जांच की जाएगी। फिलहाल, गांव के लोग गाय के जल्द स्वस्थ होने की उम्मीद कर रहे हैं।अब यह देखना होगा कि वह कितने समय में पूरी तरह सामान्य अवस्था में लौट पाती है।
श्रावस्ती मे गाय सर्रा (हाइपोग्लाइसीमिया) बीमारी से पीड़ित मिली:खेत में लगातार चक्कर लगाने के बाद चिकित्सकीय जांच में खुलासा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












