#बस्ती_न्यूज
विश्व हिंदू महासंघ की एक बैठक 84 कोस परिक्रमा मार्ग स्थित हनुमान बाग में संपन्न हुई। इस बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में गौ रक्षा प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय शंकर शुक्ला मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। उन्होंने गौ माता के महत्व पर प्रकाश डाला और सभी सदस्यों से राष्ट्र माता के लिए आगे आने का आह्वान किया। ब्लॉक अध्यक्ष सतीश कुमार पाण्डेय ने जानकारी दी कि विश्व हिंदू महासंघ का स्थापना दिवस 12 अप्रैल को मनाया जाएगा। यह कार्यक्रम शाम 4:00 बजे बस्ती में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने सभी सदस्यों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में बस्ती पहुंचकर संगठन को मजबूत करें और 12 अप्रैल को स्थापना दिवस शोभा यात्रा में शामिल हों।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
अमोढ़ा खास में विश्व हिंदू महासंघ की बैठक आयोजित:12 अप्रैल स्थापना दिवस कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












