मोहम्मदी-खीरी,20 जुलाई(तरुणमित्र)। प्रेस वेलफेयर एसोसिएशन की तरफ से मौलाना मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के संबंध में महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम राजेश प्रताप सिंह को सौंपा।
मौलाना मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के संबंध में प्रस्तावित ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पर चिंता व्यक्त करते हुए विनम्र अनुरोध किया गया कि इस प्रकार की किसी भी कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाई जाए तथा पूरे मामले का समाधान संविधान, कानून और न्यायिक प्रक्रिया के अनुरूप किया जाए। विश्वविद्यालय केवल एक भवन नहीं, बल्कि हजारों विद्यार्थियों के भविष्य,शिक्षा और शिक्षकोंकर्मचारियों और उनके परिवार के रोजगार से जुड़ा एक महत्वपूर्ण संस्थान है। किसी भी कार्रवाई से पहले विद्यार्थियों के हितों और शिक्षा व्यवस्था पर पड़ने वाले प्रभाव को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।
ज्ञापन के माध्यम से माननीय राज्यपाल से मांग की गई कि विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के शैक्षणिक हितों की रक्षा सुनिश्चित की जाए, पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा शिक्षा के वातावरण को प्रभावित करने वाली किसी भी कार्रवाई से बचा जाए।
इस मौके पर मो इलियास अली, तनवीर सिद्दीकी,अश्वनी सिंह राजपूत, फिरोज मंसूरी,रियासत अली,शादाब खान,सदाकत मंसूरी,इमरान,शहवाज सिद्दीकी,अमित कुशवाहा सहित और भी लोग मौजूद रहे।












