*पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विकास कुमार* द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाए जाने हेतु चलाए जा रहे वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी अभियान के क्रम में *अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी उतरौला श्री डा0 जितेन्द्र कुमार* के पर्यवेक्षण मे प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह थाना रेहरा बाजार के नेतृत्व मे पर मु0अ0स0 51/2026 धारा 64(2)(एम)/351(3) बीएनएस में दिनांक 20.07.2026 को अभियुक्त विजय शर्मा उर्फ रामसवांरे शर्मा पुत्र रामसागर शर्मा नि0 ग्राम बढईडीह भरतपुर ग्रण्ट थाना रेहरा बाजार जनपद बलरामपुर को कुसमौरा घाट के पुल के पास से गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय रवाना किया गया।
*घटना का सक्षिप्त विवरण*
दिनांक 19.02.2026 को थाना रेहरा बाजार क्षेत्र अन्तर्गत निवासिनी द्वारा थाना रेहरा बाजार पर प्रार्थना पत्र दिया कि विपक्षी विजय शर्मा उर्फ रामसवांरे शर्मा पुत्र रामसागर शर्मा नि0 ग्राम बढईडीह भरतपुर ग्रण्ट थाना रेहरा बाजार जनपद बलरामपुर द्वारा चुपके से प्रार्थिनी का नहाते हुये 04 माह पूर्व अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर प्रार्थिनी से कई बार शारीरिक सम्बन्ध बनाना तथा 3,00,000 रूपये कई किस्तो मे ले लेना व अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने के सम्बन्ध मे प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर मु0अ0स0 51/2026 धारा 64(2)/77/351(3) बीएनएस पंजीकृत किया गया था।
*गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का विवरण*
1.विजय शर्मा उर्फ रामसवांरे शर्मा पुत्र रामसागर शर्मा नि0 ग्राम बढईडीह भरतपुर ग्रण्ट थाना रेहरा बाजार जनपद बलरामपुर
*गिरफ्तारकर्ता टीम का विवरण**
1-उ0नि0 आशीष कुमार सिंह
2. हे0का0 नवीन पाण्डेय












