Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)लखनऊ में डिप्टी सीएम को सौंपा ज्ञापन:बहराइच डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने समस्याओं...

लखनऊ में डिप्टी सीएम को सौंपा ज्ञापन:बहराइच डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने समस्याओं के बारे में बताया


बहराइच डिप्लोमा फार्मासिस्ट राजपत्रित अधिकारी एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिशेश्वरगंज में तैनात फार्मासिस्ट प्रेम चंद्र तिवारी ने प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक से लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर मुलाकात कर फार्मासिस्टों की विभिन्न समस्याओं और मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। प्रेम चंद्र तिवारी ने बताया कि जिले के फार्मासिस्ट लंबे समय से कई प्रशासनिक एवं सेवा संबंधी समस्याओं का सामना कर रहे हैं। इन समस्याओं के समाधान और लंबित मांगों को शासन स्तर पर उठाने के उद्देश्य से उपमुख्यमंत्री को विस्तृत ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में स्थानांतरण नीति, सेवा शर्तों, कार्यस्थल पर सुविधाओं तथा अन्य विभागीय मांगों को प्रमुखता से शामिल किया गया। उन्होंने बताया कि उपमुख्यमंत्री ने ज्ञापन को गंभीरता से लेते हुए संबंधित समस्याओं और मांगों के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया। साथ ही स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता भी दोहराई। मुलाकात के दौरान अजय तिवारी, पवन पांडेय समेत संगठन के अन्य पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। संगठन के पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि शासन स्तर पर उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा, जिससे फार्मासिस्टों की कार्यक्षमता और मनोबल में वृद्धि होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments