बहराइच के मिहींपुरवा तहसील अंतर्गत ग्राम सभा वेलहन महेशपुर भदैया पुरवा के मुख्य मार्ग पर विद्युत विभाग की लापरवाही सामने आई है। यहां 11000 वोल्ट की विद्युत लाइन का मीटर बॉक्स खुला पड़ा है और तार काफी नीचे लटके हुए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि मुख्य मार्ग पर लगे फेस बॉक्स के तार काफी नीचे बंधे हुए हैं, जिससे खेतों में आने-जाने में परेशानी होती है। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने इसकी शिकायत कई बार की है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। स्थानीय लोगों के अनुसार, फेस बॉक्स और मीटर रीडिंग बॉक्स का ढक्कन लंबे समय से खुला पड़ा है, जिससे दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। यह मार्ग 24 घंटे व्यस्त रहता है और लोग अपने खेतों में जाने के लिए सावधानी बरतते हुए निकलते हैं। इस संबंध में जब नजदीकी लाइनमैन राम मूरत से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से इस गंभीर लापरवाही पर तत्काल कार्रवाई की मांग की है ताकि किसी भी अनहोनी से बचा जा सके।
11000 वोल्ट लाइन का मीटर बॉक्स खुला:वेलहन महेशपुर के मुख्य मार्ग पर विद्युत विभाग की लापरवाही
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












