Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बनकटी में आंधी-बारिश, गर्मी से राहत:पेड़ उखड़े, बिजली के तार लटके; किसानों...

बनकटी में आंधी-बारिश, गर्मी से राहत:पेड़ उखड़े, बिजली के तार लटके; किसानों को धान की नर्सरी में फायदा

#बस्ती_न्यूज

बस्ती जिले के बनकटी नगर पंचायत क्षेत्र में तेज आंधी और बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया। बरोहींया कला सड़क के किनारे एक पेड़ जड़ से उखड़ गया, जबकि बिजली के तार पोल से नीचे लटक गए। लटकते हुए बिजली के तारों से किसी भी समय दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है। इस आंधी-बारिश से जहां एक ओर जनजीवन प्रभावित हुआ, वहीं दूसरी ओर ग्रामीणों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। किसानों के लिए यह बारिश विशेष रूप से लाभकारी साबित हुई है। गर्मी के कारण धान की नर्सरी को काफी नुकसान हो रहा था, लेकिन अब उन्हें राहत मिली है। शंकरपुर निवासी मोहम्मद रामचंद्र, दिनेश और दीपू चौधरी ने बताया कि यह बारिश बहुत आवश्यक थी। यदि वर्षा नहीं होती, तो धान की फसल की नर्सरी पीली पड़ने लगी थी, जिससे किसानों को भारी नुकसान होता।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments