Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)प्रवासी कारपेंटर को निर्वस्त्र कर पीटा:भारतभारी में पुलिस ने 5 पर केस...

प्रवासी कारपेंटर को निर्वस्त्र कर पीटा:भारतभारी में पुलिस ने 5 पर केस दर्ज किया


डुमरियागंज थाना क्षेत्र में एक प्रवासी कारपेंटर के साथ मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि उसे निर्वस्त्र कर बेरहमी से पीटा गया, उसके कपड़ों और सामान में आग लगा दी गई। पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाने का भी प्रयास किया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित की पहचान खरगोला गांव निवासी अब्दुल मोतीम के रूप में हुई है। वह गुजरात के सूरत शहर में कारपेंटर का काम करते हैं और बकरीद के अवसर पर अपने घर आए हुए थे। अब्दुल मोतीम के अनुसार, यह घटना 3 जून की रात करीब 11 बजे हुई। वह सेखुइया गांव में भोजन करने के बाद मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहे थे, तभी गांव के बाहर कुछ लोगों ने उनका रास्ता रोक लिया और विवाद शुरू हो गया। अब्दुल मोतीम ने आरोप लगाया है कि सिराज, रफीक अहमद, शोलू और डबरार सहित अन्य आरोपियों ने उनका मोबाइल फोन छीन लिया। इसके बाद गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित का कहना है कि आरोपियों ने उन्हें निर्वस्त्र कर लगातार पीटा। घटना का एक वायरल वीडियो भी सामने आया है, जिसमें अब्दुल मोतीम निर्वस्त्र अवस्था में लोगों से रहम की गुहार लगाते दिख रहे हैं। अब्दुल मोतीम के अनुसार, आरोपियों ने उनकी बाइक से पेट्रोल निकालकर उनके कपड़े, जूते और ब्लूटूथ डिवाइस में आग लगा दी। इतना ही नहीं, उन्होंने पीड़ित के शरीर पर भी पेट्रोल छिड़ककर माचिस जलाने का प्रयास किया। हालांकि, मौके पर मौजूद कुछ लोगों के बीच-बचाव के कारण अब्दुल मोतीम की जान बच गई और स्थिति को नियंत्रित किया जा सका। डुमरियागंज थाना प्रभारी श्रीप्रकाश यादव ने इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और प्राप्त तहरीर के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments