Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)प्रभारी मंत्री ने परसेंडी गौशाला का निरीक्षण किया:बहराइच के कैसरगंज में गौशाला...

प्रभारी मंत्री ने परसेंडी गौशाला का निरीक्षण किया:बहराइच के कैसरगंज में गौशाला के व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश


जनपद बहराइच के प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह का आज शनिवार समय लगभग 5 बजे बहराइच से लखनऊ जाते वक्त ब्लॉक कैसरगंज के परसेंडी गौशाला का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने गौशाला की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने गौशाला में मौजूद पशुओं की देखभाल, चारे, पानी, साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी अधिकारियों से प्राप्त की। उन्होंने गौवंशों के स्वास्थ्य और सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया। प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि गौशाला में किसी भी प्रकार की अनियमितता, लापरवाही अथवा चारे एवं आपूर्ति संबंधी समस्या नहीं होनी चाहिए। उन्होंने नियमित निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार गौवंशों के संरक्षण एवं बेहतर देखभाल के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। गौशालाओं की व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मंत्री ने गौशाला में पर्याप्त मात्रा में हरा चारा, भूसा, पानी एवं दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न न होने पाए। इस अवसर पर जिलाधिकारी बहराइच अक्षय त्रिपाठी, मुख्य विकास अधिकारी, पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी, भाजपा जिलाध्यक्ष ब्रजेश पाण्डेय, उपजिलाधिकारी कैसरगंज, खंड विकास अधिकारी, हिमांशु सिंह सभासद, परसेंडी प्रधान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments