Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)डीएम ने भिनगा तहसील का औचक निरीक्षण किया:वसूली में तेजी लाने के...

डीएम ने भिनगा तहसील का औचक निरीक्षण किया:वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए, ज्यादा शुल्क पर कार्रवाई की दी चेतावनी


श्रावस्ती में जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने शनिवार को तहसील भिनगा का औचक निरीक्षण किया। यह निरीक्षण प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने और जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के उद्देश्य से किया गया। निरीक्षण के दौरान, जिलाधिकारी ने तहसील परिसर के विभिन्न कार्यालयों का भ्रमण कर कार्यप्रणाली का जायजा लिया। उन्होंने अभिलेखागार में राजस्व रिकॉर्ड की स्थिति का अवलोकन किया और दस्तावेजों को सुव्यवस्थित रखने तथा साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी को निर्देश दिए कि तहसील में आने वाले प्रत्येक फरियादी की समस्या को सूचीबद्ध किया जाए। उन्होंने तय समय-सीमा के भीतर समस्याओं का निराकरण करने पर जोर दिया, ताकि जनता को बार-बार तहसील के चक्कर न लगाने पड़ें। निरीक्षण के दायरे में उपजिलाधिकारी न्यायालय, तहसीलदार न्यायालय, लेखपाल अनुभाग, रजिस्ट्रार, कानूनगो अनुभाग, रिकॉर्ड रूम, संग्रह अनुभाग और नजारत अनुभाग भी शामिल थे। जिलाधिकारी ने राजस्व वादों से संबंधित पंजिकाओं का अवलोकन कर लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सख्त चेतावनी दी कि निर्धारित शुल्क से अधिक धनराशि किसी भी स्थिति में न ली जाए। उन्होंने कहा कि ऐसी शिकायत मिलने पर संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। इसके अतिरिक्त, बड़े बकायेदारों की अद्यतन सूची तैयार कर राजस्व वसूली में तेजी लाने के निर्देश भी दिए गए। फरियादियों की सुविधा के लिए, जिलाधिकारी ने तहसील परिसर में पेयजल, बैठने और छाया की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को प्रतिदिन समय से न्यायालय में उपस्थित रहकर जनसमस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी के इस औचक निरीक्षण का उद्देश्य प्रशासनिक कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और सुधार लाने को लेकर विभाग में देखा जा रहा, ताकि तहसील आने वाले फरियादियों को समस्या ना हो।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments