HomeHealth & Fitnessप्रभारी मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने अग्निकांड प्रभावित परिवारों से की मुलाकात,...

प्रभारी मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने अग्निकांड प्रभावित परिवारों से की मुलाकात, प्रदान की आर्थिक सहायता

अम्बेडकरनगर। प्रभारी मंत्री, जनपद अम्बेडकरनगर एवं कैबिनेट मंत्री, पंचायती राज तथा अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज विभाग, ओम प्रकाश राजभर ने विगत दिवस 09 जून 2026 को तहसील एवं विकासखंड टांडा क्षेत्र के ग्राम लंगड़ी पृथ्वीपुरवा, मईपुर में हुई अग्निकांड की घटना से प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा उन्हें हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री  ने पूर्व सांसद रितेश पांडे अन्य जनप्रतिनिधियों तथा अधिकारियों के साथ प्रभावित परिवारों के आवास पर पहुंचकर घटना की जानकारी प्राप्त की तथा उनके प्रति संवेदना व्यक्त की।

प्रभारी मंत्री द्वारा प्रभावित पांचों परिवारों को अपनी ओर से आर्थिक सहायता प्रदान की गई। साथ ही उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि दो प्रभावित परिवारों को मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ उपलब्ध कराया जाए। इसके अतिरिक्त सभी पांचों प्रभावित परिवारों के शौचालयों की मरम्मत कार्य शीघ्र पूर्ण कराए जाने के भी निर्देश दिए गए।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रभावित परिवारों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराया जाए तथा राहत एवं पुनर्वास से संबंधित सभी आवश्यक कार्य समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित किए जाएं।
इस दौरान जिला पंचायत राज अधिकारी, उप जिलाधिकारी टांडा, तहसीलदार टांडा, खंड विकास अधिकारी टांडा सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments