मिठौरा विकासखंड स्थित राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय इन दिनों गंभीर बदहाली का सामना कर रहा है। ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने वाला यह अस्पताल स्वयं जर्जर भवन, जलभराव और मूलभूत सुविधाओं की कमी से जूझ रहा है। बरसात के मौसम में अस्पताल की छत से पानी टपकता है, दीवारों का प्लास्टर उखड़ गया है, और दरवाजे-खिड़कियां टूटी हुई हैं। बाउंड्रीवाल भी क्षतिग्रस्त हो चुकी है। खराब विद्युत व्यवस्था और स्वच्छ पेयजल की कमी के कारण मरीजों और कर्मचारियों को भारी परेशानी हो रही है। अस्पताल परिसर में चारों ओर बारिश का पानी जमा है, जिससे हैंडपंप भी जलमग्न हो गया है। इस स्थिति में मरीजों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। अस्पताल प्रभारी ने भवन की दयनीय स्थिति के संबंध में खंड विकास अधिकारी को पत्र लिखकर तत्काल जीर्णोद्धार की मांग की है। उन्होंने बताया कि लगातार हो रहे रिसाव से उपचार कार्य प्रभावित हो रहा है और कर्मचारियों को भी असुरक्षित माहौल में काम करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी मनोज कुमार, राज किशोर, सुनील कुमार और राजेश ने कहा कि सरकार ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार का दावा करती है, लेकिन इस अस्पताल की स्थिति इसके विपरीत है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते मरम्मत नहीं कराई गई तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने प्रशासन से शीघ्र जीर्णोद्धार कराने की मांग की है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
मिठौरा आयुर्वेदिक अस्पताल बीमार, जर्जर भवन में इलाज:छत टपक रही, प्लास्टर उखड़ा; मरीज व कर्मचारी परेशान
RELATED ARTICLES












