ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के चटिया गांव में एक 16 वर्षीय किशोरी की तालाब में डूबने से मौत हो गई। मंगलवार दोपहर गांव के पीछे स्थित तालाब में उसका शव उतराता हुआ मिला। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस, क्षेत्राधिकारी (सीओ) निचलौल रविंद्र सिंह और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि मृतका रिषा (16) सोमवार दोपहर घर से कूड़ा फेंकने के लिए निकली थी। देर शाम तक वापस न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने लक्ष्मीपुर खुर्द पुलिस चौकी को सूचना दी थी। मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे ग्रामीणों ने गांव के पीछे स्थित तालाब में एक शव उतराता हुआ देखा। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से शव को बाहर निकलवाया, जिसकी पहचान रिषा के रूप में हुई। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। परिजनों के अनुसार, रिषा के पिता का लगभग तीन वर्ष पहले निधन हो गया था। वह अपने भाई-बहनों में चौथे स्थान पर थी। प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच सभी पहलुओं से कर रही है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
ठूठीबारी में तालाब में डूबने से किशोरी की मौत:शव मिलने से सनसनी, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












