महाराजगंज पुलिस ने अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। परसामलिक थाना पुलिस ने माननीय न्यायालय द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट के अनुपालन में दो वारंटी अभियुक्ताओं को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 22 जुलाई को उनके निवास स्थान से की गई। गिरफ्तार की गई अभियुक्ताओं के खिलाफ मु0नं0 01/2022, धारा 323/504 IPC से संबंधित गैर-जमानती वारंट जारी था। गिरफ्तारी के बाद, दोनों को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूरी कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। गिरफ्तार वारंटी अभियुक्ताओं की पहचान सरीफुन पत्नी नियामत, निवासी ग्राम शीशमहल टोला परसहवा, थाना परसामलिक, जनपद महराजगंज, और शीला पत्नी मन्टू उर्फ राममिलन, निवासी ग्राम रेहरा, थाना परसामलिक, जनपद महराजगंज के रूप में हुई है। यह गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी नौतनवा के पर्यवेक्षण में की गई। थानाध्यक्ष श्री विवेक कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। टीम में उपनिरीक्षक रामजीत, उपनिरीक्षक अशोक कुमार, कांस्टेबल बृजेश यादव, कांस्टेबल नितीश कुमार और महिला कांस्टेबल रितु शामिल थे।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
गैर-जमानती वारंट में दो महिलाएं गिरफ्तार:परसामलिक पुलिस ने उनके निवास स्थान से पकड़ा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












