HomeHealth & Fitnessकम्पोजिट विद्यालय पर संकुल बैठक का आयोजन

कम्पोजिट विद्यालय पर संकुल बैठक का आयोजन

IMG_20260722_115250

फिरोजाबाद, टूण्डला विकास खण्ड के कम्पोजिट विद्यालय गढ़ी गोपाल में शिक्षक संकुल बैठक का आयोजन बड़े ही उत्साह एवं सहभागिता के साथ संपन्न हुआ
 बैठक के दौरान एसआरजी डॉ. जया शर्मा एवं सुभाष चंद्र की उपस्थिति में निपुण भारत मिशन के अंतर्गत गुणवत्तापूर्ण शिक्षण, नवाचार और शिक्षक नेतृत्व को सशक्त बनाने पर सार्थक चर्चा की गई।
बैठक में सरिता शर्मा ने 10 प्रभावी शिक्षण पद्धतियों, नीलेश ने  शिक्षण तथा संकुल शिक्षक संजय यादव ने छात्रों में पठन संस्कृति  के विकास पर व्यवहारिक एवं प्रेरक प्रस्तुतियाँ देकर शिक्षकों को नवीन शिक्षण तकनीकों से अवगत कराया।

इस अवसर पर एसआरजी डॉ. जया शर्मा ने कार्यक्रम पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि समूह आधारित गतिविधियों एवं सहभागितापूर्ण शिक्षण के माध्यम से प्रत्येक बच्चे तक पहुँच बनाकर निर्धारित लर्निंग आउटकम प्रभावी ढंग से प्राप्त किए जा सकते हैं।
 वहीं सुभाष चंद्र ने शिक्षक संकुल बैठकों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह मंच शिक्षकों के अनुभव, नवाचार और श्रेष्ठ शिक्षण प्रथाओं के आदान-प्रदान का सशक्त माध्यम है। उन्होंने सभी शिक्षकों को निरंतर सीखने, सहयोगात्मक कार्य संस्कृति अपनाने तथा विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए प्रेरित किया।
बैठक के अंत में सभी शिक्षकों ने नवाचार, सहयोगात्मक अधिगम और उत्कृष्ट शिक्षण संस्कृति को विद्यालयों में सुदृढ़ बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि “जब शिक्षक साथ सीखते हैं, तभी विद्यालय बदलते हैं। और समाज प्रगति की नई दिशा प्राप्त करता है।” यह संकुल बैठक शिक्षकों के लिए सीखने, साझा करने और विद्यालयों में सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रेरणादायी मंच साबित हुई।
बैठक के दौरान वैभव मणि,शशि भूषण,प्रतिष्ठा शर्मा,अतुल अग्रवाल,हाकिम सिंह,महावीर पुष्कर,दिनेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments