Home Blog Page 520

पश्चिम रेलवे कनेक्टिविटी सुधारने के लिए मुंबई-सूरत नमो भारत ट्रेन शुरू करने की योजना बना रहा

मुंबई और सूरत के बीच मॉडर्न नमो भारत ट्रेनें शुरू करने का प्लान चल रहा है, जो वेस्टर्न इंडिया में लंबी दूरी की सबअर्बन कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। वेस्टर्न रेलवे द्वारा डेवलप किए जा रहे इस प्रपोज़ल का मकसद मुंबई को सूरत से जोड़ने वाला एक आसान रेल कॉरिडोर बनाना है और शायद इसे अहमदाबाद तक बढ़ाया जाएगा। इस पहल से खास तौर पर रोज़ाना आने-जाने वाले यात्रियों, व्यापारियों और ऑफिस में काम करने वालों को फ़ायदा होने की उम्मीद है, जो अक्सर इन शहरों के बीच यात्रा करते हैं।(WR Planning To Introduce Mumbai Surat Namo Bharat Train To Improve Connectivity)

सूरत रेलवे स्टेशन का चल रहा रीडेवलपमेंट

इस प्रोजेक्ट का एक अहम हिस्सा सूरत रेलवे स्टेशन का चल रहा रीडेवलपमेंट है, जहाँ सबअर्बन ट्रेन ऑपरेशन को संभालने के लिए डेडिकेटेड प्लेटफ़ॉर्म बनाए जा रहे हैं। इन अपग्रेड से नमो भारत जैसी हाई-कैपेसिटी, मॉडर्न ट्रेनों के साथ-साथ अपग्रेडेड EMU और MEMU सर्विस को आसानी से शुरू किया जा सकेगा। बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर को तेज़, ज़्यादा कुशल ट्रेन मूवमेंट और सर्विस फ़्रीक्वेंसी बढ़ाने में मदद करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

मुंबई और सूरत के बीच MEMU ट्रेनें

अभी, मुंबई और सूरत के बीच MEMU ट्रेनें चलती हैं, जिनमें पाँच घंटे से ज़्यादा लगते हैं और कई स्टॉप पर रुकती हैं, जिससे वे रोज़ाना आने-जाने के लिए कम सही हैं। इसके उलट, प्रस्तावित नमो भारत ट्रेनें लंबी सबअर्बन यात्राओं के लिए डिज़ाइन की गई हैं, जिनमें AC कोच, बेहतर बैठने की व्यवस्था और टॉयलेट जैसी सुविधाओं के साथ ज़्यादा आराम मिलता है। इन सुधारों से यात्रा और भी आसान हो जाएगी, खासकर दो से तीन घंटे या उससे ज़्यादा समय तक चलने वाली यात्राओं के लिए।

प्रोजेक्ट का बड़ा विज़न वलसाड, दहानू और विरार सहित रूट के कई कस्बों और शहरों को एक सबअर्बन नेटवर्क में जोड़ना है। इससे न केवल यात्रा का समय कम होगा, बल्कि इलाकों में कनेक्टिविटी भी बेहतर होगी, जिससे सड़क परिवहन और मौजूदा रेलवे सेवाओं पर दबाव कम होगा। इसके अलावा, सूरत स्टेशन के रीडेवलपमेंट से कॉरिडोर की कुल एफिशिएंसी और बढ़ेगी।

कुल मिलाकर, मुंबई-सूरत नमो भारत ट्रेन प्रोजेक्ट रीजनल ट्रांसपोर्ट को मॉडर्न बनाने, यात्रियों के आराम में सुधार करने और मुख्य शहरी केंद्रों के बीच तेज़ और ज़्यादा भरोसेमंद यात्रा को मुमकिन बनाकर आर्थिक गतिविधियों को सपोर्ट करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

यह भी पढ़ें- जुहू फर्जी डीड केस: ऑफिसर सस्पेंड; जांच और रिकवरी की कार्रवाई शुरू – रेवेन्यू मिनिस्टर चंद्रशेखर बावनकुले

सम्राट अशोक जयंती सभा में सपा नेता यदुनंदन लाल का भड़काऊ बयान, रामनवमी के दिन वायरल हुआ वीडियो, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

हरदोई : रामनवमी के पावन अवसर पर हरदोई जिले में एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव बताए जा रहे यदुनंदन लाल वर्मा ने सम्राट अशोक जयंती के कार्यक्रम में भगवान श्रीराम और उनकी माता कौशल्या को लेकर आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणी कर दी। उनका यह वीडियो रामनवमी वाले दिन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद पूरे जिले में बवाल मच गया।

घटना का विवरण
गुरुवार को हरदोई के सांडी थाना क्षेत्र के अंटवा खेरवा गांव में सम्राट अशोक जयंती पर संजय कुशवाहा द्वारा आयोजित सभा में यदुनंदन लाल वर्मा ने भाषण देते हुए विवादित बयान दिया। वीडियो में वे हिंदू देवी-देवताओं के प्रति अपमानजनक टिप्पणी करते दिख रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय स्तर पर भारी आक्रोश फैल गया।

हरपालपुर थाना पुलिस ने तुरंत संज्ञान लिया और यदुनंदन लाल वर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। हरपालपुर के सर्कल ऑफिसर सत्येंद्र सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो में यदुनंदन लाल वर्मा नामक व्यक्ति हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहा है। आरोपी हरपालपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर आरोपी को गिरफ्तार करने की कोशिश शुरू कर दी है।

सपा ने किया खुद को अलग
समाजवादी पार्टी ने विवाद बढ़ने के बाद तुरंत खुद को इससे अलग कर लिया। सपा सांसद आनंद भदौरिया ने स्पष्ट कहा कि यदुनंदन लाल वर्मा वर्तमान में समाजवादी पार्टी में किसी भी पद पर नहीं हैं। उन्होंने बयान की कड़ी निंदा करते हुए कहा,
“हम यदुनंदन लाल के बयान की कड़ी निंदा करते हैं। इस बयान से समाजवादी पार्टी का कोई लेना-देना नहीं है। समाजवादी पार्टी के लोग भी प्रभु श्रीराम को मानने वाले हैं।”

पुलिस की कार्रवाई
पुलिस ने महिला की शिकायत पर विद्युत विभाग कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय उल्टा पीड़ित महिला के खिलाफ ही मुकदमा दर्ज कर लिया। मामले में एसआई शगुन सोम द्वारा मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमा दर्ज होने के बाद महिला की तबीयत बिगड़ गई और उसे टप्पल क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

यह घटना रामनवमी के पर्व पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का मामला बन गया है। स्थानीय लोग और हिंदू संगठन आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

महादेवा में चार माह से स्ट्रीट लाइटें खराब:रात में अंधेरा, श्रावस्ती में ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी


श्रावस्ती जिले के नासिरगंज कस्बे के महादेवा गांव में पिछले चार माह से स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं। इसके चलते रात में पूरे गांव में अंधेरा रहता है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव में पुलिस चौकी के पास लगी एक स्ट्रीट लाइट बार-बार जलती-बुझती रहती है, जिससे राहगीरों को परेशानी होती है। स्थानीय निवासी तौफीक सिद्दीकी ने बताया कि अंधेरे के कारण किसी भी समय दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है। स्ट्रीट लाइटें खराब होने से न केवल आवागमन में दिक्कत हो रही है, बल्कि रात के समय असामाजिक तत्वों की गतिविधियों का भय भी बना हुआ है। इससे ग्रामीणों में सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। स्थानीय निवासियों अहमद रज़ा, अख्तर रज़ा और असलम अली सहित अन्य ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत कराने की मांग की है। इस संबंध में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संतोष गुप्ता ने आश्वासन दिया है कि समस्या का समाधान शीघ्र किया जाएगा।

गुलरिया जगतपुर में 6 महीने से सफाई नहीं:ग्रामीणों में आक्रोश, नाली में गंदगी से फैल रही बदबू


बहराइच जिले के गुलरिया जगतपुर ग्राम सभा में पिछले छह महीनों से नालियों की सफाई नहीं हुई है, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। नालियों में गंदगी जमा होने से दुर्गंध फैल रही है, जिससे स्थानीय लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से नालियों की सफाई न होने के कारण उनमें कचरा भर गया है। राजेश, सरवन और मनोज जैसे कई ग्रामीणों ने बताया कि नालियों से अजीब बदबू आ रही है, जिससे आसपास का वातावरण दूषित हो रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि उन्होंने इस संबंध में कई बार ग्राम प्रधान से शिकायत की है, लेकिन इसके बावजूद नालियों की सफाई नहीं कराई गई। उनका यह भी कहना है कि पास में चल रही दो दुकानों से भी काफी गंदगी फैल रही है, जिस पर प्रधान ध्यान नहीं दे रहे हैं। जब सफाई कर्मी जगमोहन से संपर्क कर नाली की सफाई न करने का कारण पूछा गया, तो उन्होंने बताया कि गुलरिया जगतपुर एक बहुत बड़ी ग्राम सभा है। इस कारण सभी जगहों पर समय पर सफाई नहीं हो पा रही है। ग्राम प्रधान वकील खान से इस संबंध में बात करने पर उन्होंने आश्वासन दिया कि वे जल्द ही नालियों की सफाई करवाएंगे। यह घटना 29 मार्च 2026, रविवार की बताई जा रही है। तस्वीरों में भी नालियों में भरी गंदगी साफ देखी जा सकती है।

भारत के एक कदम से चीन में कैसे महंगा होगा डीजल और पेट्रोल?

ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं। इससे निपटने की खातिर अमेरिका ने ईरान के तेल पर लगे प्रतिबंधों पर ढील दी है, ताकि कीमतों को स्थिर रखा जा सके। होर्मुज की खाड़ी से आवागमन सामान्य नहीं होने की वजह से एशियाई देशों में तेल का संकट खड़ा हो गया है। कई देशों को अपने यहां ईंधन वितरण में राशनिंग प्रणाली लगानी पड़ी। अमेरिका ने 19 अप्रैल तक ईरान को तेल बेचने की छूट दी है। उम्मीद है कि इस फैसले से बाजार में 140 मिलियन बैरल तेल आएगा, जिससे संकट को दूर करने में मदद मिलेगी।

28 फरवरी को युद्ध शुरू से पहले चीन ही ईरान का सबसे प्रमुख तेल खरीदार था। अमेरिकी प्रतिबंधों के बावजूद बीजिंग ने भारी मात्रा में ईरान से तेल खरीदा। वहीं भारत ने 2019 से कोई तेल नहीं खरीदा। मगर हाल ही में अमेरिकी प्रतिबंध हटने के बाद भारत ने ईरान से तेल खरीदना शुरू कर दिया है।

यह भी पढ़ें: एक महीने की जंग, ईरान ने अमेरिका को कितना नुकसान पहुंचाया?

महंगे दाम में भारत खरीद रहा तेल

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि चीन को जाने वाला ईरानी तेल अब भारत जाने लगा है। प्रतिबंधों की वजह से चीन युद्ध से पहले एक इकलौता खरीदार था। मगर अब ईरानी तेल बाजार में भारत की एंट्री से समीकरण बिल्कुल बदल चुके हैं। ईरान इंटरनेशनल की रिपोर्ट के मुताबिक रिलायंस ने ईरान से 50 लाख बैरल कच्चा तेल ब्रेट ऑयल की तुलना में 7 डॉलर अधिक की कीमत पर खरीदा। वहीं आईओसी, बीपीसीएल और एचपीसीएल की रिफाइनरियां ईरान से दोबारा तेल खरीदने पर विचार कर रही हैं।

रियल-टाइम मैरीटाइम और एनालिटिक्स प्रदाता केप्लर से जुड़े होमायून फलकशाही का कहना है कि ईरान का कच्चा तेल अक्सर सिंगापुर या मलेशिया जैसे एशियाई डिस्चार्ज जोन तक पहुंचने से पहले कोई नहीं खरीदता था। अब भारत एक प्रतिस्पर्धी के तौर पर मैदान में उतर चुका है। इससे चीन में कीमत में बढ़ोतरी होने की पूरी संभावना है।

चीन का एकाधिकार खत्म, बढ़ सकती है कीमतें

अभी तक चीन औने पौने दाम पर ईरानी तेल खरीदता था, जबकि वैश्विक कीमत उससे कहीं अधिक थी। भारत के आने से ईरान के तेल पर चीन का एकाधिकार खत्म हो गया है। यही कारण है कि चीन को अब वैश्विक कीमत पर ही कच्चा तेल खरीदने पर मजबूर होना होगा। अगर ऐसा हुआ तो चीन में भारत के एक कदम से कीमत बढ़नी तय है। ईंधन में हुई मूल्य वृद्धि का असर चीन के कई अन्य सेक्टर पर भी होगा।

अमेरिका के वाणिज्य मंत्री स्कॉट बेसेंट ने एक इंटरव्यू में कहा कि ईरानी तेल पर बिक्री प्रतिबंधों में छूट से तेल की जरूरत वाले अन्य देशों जैसे भारत, जापान और मलेशिया को अधिक आपूर्ति की जा सकती है, जबकि चीन को बाजार मूल्य का भुगतान करने के लिए मजबूर किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: हजारों फीट ऊपर उड़ती फ्लाइट में इमरजेंसी गेट खोलने लगा शख्स, कहा- भूत का साया है

भारतीय रिफाइनरियों के पास व्यापक अनुभव

भारत के पास आधुनिक तेल रिफाइनरियां हैं। उनके पास रूस, खाड़ी देश, वेनेजुएला और ईरानी तेल शोधन का अनुभव है। 2019 से पहले भारतीय रिफाइनरियों ने नेशनल ईरानी ऑयल कंपनी से समझौता किया था। इसके तहत प्रतिदिन लगभग 450,000 बैरल ईरानी कच्चे तेल का आयात करते थे।

छूट के तहत ईरानी तेल खरीदने पर भारतीय रिफाइनरियां जल्द ही अपने आपको उत्पादन के लिए ढाल सकती हैं। अमेरिका पर भी वैश्विक उर्जा आपूर्ति को सामान्य बनाने का दबाव है। ऐसे में अमेरिका भारत के साथ मिलकर ऊर्जा संकट को खत्म करने में अहम भूमिका निभा सकता है।

भारत के पास रणनीतिक लाभ

खास बात यह है कि भारत के पास रणनीतिक लाभ भी है। चीन के खिलाफ अमेरिका ने अपने पैक्स सिलिका प्रोग्राम में भारत को शामिल किया है। इसका लक्ष्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में चीन की निर्भरता को कम करना है। आपूर्ति श्रृंखला को अधिक सुरक्षित करना है। अब ऊर्जा संकट के बीच भारत वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला को सुरक्षित बनाने में मदद कर सकता है। अमेरिका के साथ साथ रूस के साथ भी भारत के अच्छे रिश्ते हैं। इस वजह से ऊर्जा आपूर्ति में भारत ही विविधता लगा सकता है।

मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों में 1937 मरीजों का उपचार:बलरामपुर के 31 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर हुआ आयोजन


बलरामपुर, रविवार को जनपद के सभी 31 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया गया। इन मेलों में कुल 1937 मरीजों को उपचार प्रदान किया गया। उपचार पाने वाले लाभार्थियों में 852 पुरुष, 739 महिलाएं और 346 बच्चे शामिल थे। इन मेलों में सामान्य स्वास्थ्य जांच, रक्तचाप (बीपी) और शुगर की जांच, टीबी, कुष्ठ, नेत्र तथा दंत रोगों की स्क्रीनिंग की गई। गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच और टीकाकरण भी किया गया। इसके अतिरिक्त, मरीजों को निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं और विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं के बारे में जानकारी भी प्रदान की गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बघनी में आयोजित मेले का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

हत्या के प्रयास में दो वांछित आरोपी गिरफ्तार:सिद्धार्थनगर में पुलिस ने की कार्रवाई, न्यायालय भेजा


सिद्धार्थनगर जिले के चिल्हिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक मामले में फरार चल रहे दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 29 मार्च रविवार को की गई, जिसके बाद दोनों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर न्यायालय भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, चिल्हिया थाने में दर्ज एक मुकदमे में सुभाष निषाद और धर्मेन्द्र निषाद नाम के ये आरोपी लंबे समय से फरार थे। इन पर हत्या के प्रयास सहित कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज था। पुलिस लगातार इनकी तलाश में जुटी हुई थी और संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। इसी क्रम में पुलिस को सूचना मिली कि दोनों आरोपी अपने पैतृक गांव बचड़ा-बचड़ी में मौजूद हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत घेराबंदी कर दोनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान आरोपियों ने कोई विरोध नहीं किया। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में मामले से जुड़े कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। पुलिस इन तथ्यों के आधार पर आगे की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि यदि इस मामले में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता पाई जाती है, तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। इस गिरफ्तारी अभियान में उपनिरीक्षक राजेश कुमार तिवारी, हेड कांस्टेबल ओमपाल गौतम, कांस्टेबल अजय कुमार और कांस्टेबल ओमप्रकाश की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टीम ने अपनी सूझबूझ और तत्परता से दोनों आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की। गिरफ्तारी के बाद, दोनों आरोपियों को थाने लाकर कानूनी कागजी कार्रवाई पूरी की गई। इसके उपरांत, उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि आगे की विधिक प्रक्रिया न्यायालय के निर्देशों के अनुसार ही संपन्न की जाएगी।

जमुई-पिपरिया नहर-पुलिया बनी-खूनी पुलिया’, बाइक सवार गंभीर रूप से घायल:निचलौल -पुरैना मार्ग जमुई-पिपरिया नहर पुलिया बनी ‘खूनी पुलिया’, बाइक सवार गंभीर रूप से घायल


महराजगंज के निचलौल-पुरैना मार्ग पर स्थित जमुई-पिपरिया नहर की पुलिया पर रविवार शाम एक सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना शाम करीब 6:20 बजे हुई। जानकारी के अनुसार, बाइक सवार युवक पुलिया के पास पहुंचते ही उसकी संकरी बनावट के कारण अनियंत्रित हो गया। बाइक की टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से चोटिल हो गया। घायल युवक की पहचान हरदी गांव निवासी बलिराम (पुत्र सत्तन) के रूप में हुई है। हादसे के तुरंत बाद मौके पर स्थानीय लोगों और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी, जिसकी मदद से घायल बलिराम को तत्काल जिला अस्पताल रेफर किया गया है। अस्पताल में उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। स्थानीय लोगों में इस पुलिया को लेकर गहरा आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिया अत्यधिक संकरी होने के कारण यहां आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। वे इसे ‘खूनी पुलिया’ कहकर संबोधित करते हैं और प्रशासन से इसे चौड़ा करने की लगातार मांग कर रहे हैं।

कानपुर-प्रयागराज हाइवे पर रामनवमी यात्रियों की पिकअप का ट्रॉला से टकराव, 7 श्रद्धालुओं की मौत, दो दर्जन घायल

कौशांबी : उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में शुक्रवार दोपहर रामनवमी के मौके पर एक भयावह सड़क हादसा हो गया। फतेहपुर जिले के बड़ोखर गांव से माता शीतला का दर्शन और प्रयागराज संगम स्नान के लिए आए 25 श्रद्धालुओं से भरी पिकअप वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रॉला से टकरा गई। हादसे में अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 25 से अधिक घायल हैं।

हादसे का विवरण
दोपहर करीब 3:45 बजे सैनी क्षेत्र के डोरमा पेट्रोल पंप के समीप यह दुर्घटना हुई। पिकअप तेज रफ्तार में जा रही थी। सड़क किनारे खड़े ट्रॉला को देखकर चालक नियंत्रण खो बैठा और पिकअप पीछे से ट्रॉला से जोरदार टकरा गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि पिकअप के परखचे उड़ गए और सड़क पर यात्रियों की लाशें बिखर गईं।

मृतकों और घायलों की जानकारी
हादसे में चार महिलाओं और तीन बच्चों की मौत हो गई। सभी घायलों को सीएससी सिराथू और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पीड़ित परिवार की पृष्ठभूमि
पिकअप में सवार सभी 25 लोग फतेहपुर जिले के बड़ोखर गांव के रहने वाले थे। वे रामनवमी के अवसर पर कड़ा धाम स्थित मां शीतला मंदिर के दर्शन करने आए थे। दर्शन के बाद प्रयागराज संगम पर मुंडन कराने जा रहे थे। वापसी के दौरान यह हादसा हो गया।

प्रशासनिक कार्रवाई
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने पिकअप चालक की तलाश शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का मुख्य कारण बताया जा रहा है।

परिजनों में मातम
घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। कई महिलाएं और बच्चे रो-रोकर बेसुध हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि रामनवमी के शुभ अवसर पर इस तरह का हादसा अत्यंत दुखद है।

यह हादसा रामनवमी पर्व के दौरान सड़क सुरक्षा की कमी को एक बार फिर उजागर करता है। प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को घायलों के उचित इलाज और मृतकों के परिजनों को तत्काल सहायता पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।

रुपईडीहा में राम कथा का आयोजन शुरू:अयोध्या से पधारी कथावाचक मंजूलता सुनाएंगी कथा, कलश यात्रा निकली


बहराइच के नगर पंचायत रुपईडीहा में आज शाम 6 बजे से नौ दिवसीय राम कथा का शुभारंभ हो गया है। अयोध्या धाम से पधारी कथावाचक मंजूलता अपने मुखारबिंद से कथा का वाचन करेंगी। यह राम कथा स्टेशन रोड स्थित धर्मशाला में आयोजित की जा रही है। कथा के मुख्य आयोजकों में नगर अध्यक्ष डॉ. उमाशंकर वैश्य, अनिल अग्रवाल और बलराम मिश्र शामिल हैं। कथा के शुभारंभ से पूर्व, श्री राम जानकी मंदिर से एक कलश यात्रा निकाली गई। यह यात्रा कथा स्थल स्टेशन रोड स्थित धर्मशाला पहुंचकर संपन्न हुई। इस अवसर पर नगर पंचायत के सभासद और बड़ी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।

मुंडेरवा इंटर कॉलेज में चोरी, CCTV फुटेज पुलिस को मिला:चार दिन बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं


मुंडेरवा थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने में पुलिस विफल साबित हो रही है। हाल ही में सिकरा बरगाह स्थित एक इंटर कॉलेज में साइकिल चोरी की घटना सामने आई है, जिसका सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंपा गया है। चार दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस चोर का पता नहीं लगा पाई है। यह घटना गुरुवार को सिकरा बरगाह के श्री पी.सी. श्रीमती एस.डी. इंटर कॉलेज में हुई। सीसीटीवी फुटेज में एक चोर मोबाइल हाथ में लेकर कॉलेज के गेट से अंदर घुसता और वहां खड़ी एक साइकिल लेकर फरार होता दिखाई दिया। विद्यालय के प्रबंधक राजेश चौधरी ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की और आरोपी को स्पष्ट रूप से साइकिल ले जाते हुए देखा। प्रबंधक ने तत्काल मुंडेरवा थाने को सूचना दी और फुटेज भी उपलब्ध कराया। हालांकि, सूचना देने के चार दिन बाद भी पुलिस चोर को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। यह क्षेत्र में चोरी की पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी मुंडेरवा कस्बे में बैटरी चोरी की दो वारदातें हुई थीं। उन मामलों में भी पीड़ितों ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज सौंपे थे, लेकिन आज तक न तो चोर पकड़े गए और न ही चोरी का सामान बरामद हुआ। मुंडेरवा पुलिस की इस कार्यप्रणाली से क्षेत्र की जनता में गहरा असंतोष बढ़ता जा रहा है, जिससे कानून-व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। इस संबंध में थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर सीसीटीवी की मदद से चोर की तलाश की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि आरोपी चोर को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
#बस्ती_न्यूज
#बस्ती न्यूज़ टुडे

भांडुप कॉम्प्लेक्स में 900 MLD कैपेसिटी का पंप लगाया जाएगा

भांडुप कॉम्प्लेक्स में एक और 900 मिलियन लीटर कैपेसिटी वाला पंप लगाया जाएगा। इससे मुंबई को ज़्यादा ‘फोर्स’ वाला पानी मिल सकेगा।भांडुप कॉम्प्लेक्स से पानी की पाइपलाइन के ज़रिए मुंबई को पानी सप्लाई किया जाता है। अभी, वहाँ 220 मिलियन लीटर कैपेसिटी वाला पंप है।(A pump with a capacity of 900 MLD will be installed at the Bhandup complex)

900 मिलियन लीटर पानी ले जाने वाला एक पंप

मुंबई को ज़्यादा फोर्स देने के लिए 900 मिलियन लीटर पानी ले जाने वाला एक पंप लगाया जाएगा।भांडुप कॉम्प्लेक्स में 900 MLD (मिलियन लीटर पर डे) पंपिंग स्टेशन पर 3437.5 क्यूबिक मीटर प्रति घंटे की कैपेसिटी वाला सेंट्रीफ्यूगल पंप सेट लगाने का काम किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट की लागत लगभग 4 करोड़ रुपये होने की उम्मीद है।

लेटेस्ट टेक्नोलॉजी पर आधारित यह सेंट्रीफ्यूगल पंप तेज़ स्पीड से बड़ी मात्रा में पानी उठाकर भेजने में सक्षम है, जिससे पानी की सप्लाई सिस्टम में सुधार होता है।भांडुप का पंपिंग स्टेशन मुंबई के पानी की सप्लाई सिस्टम का एक बहुत ज़रूरी सेंटर है। नगर निगम के जल विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि यहां लगने वाले नए पंप के चालू होने के बाद, शहर के अलग-अलग हिस्सों में पानी का प्रेशर बेहतर होगा और पानी की सप्लाई में रुकावटें कम होंगी।

पुराने सिस्टम पर दबाव कम करके मेंटेनेंस कॉस्ट में भी बचत होने की संभावना है। इस पंप से सप्लाई बनाए रखना आसान हो जाएगा, खासकर गर्मी की लहर के दौरान या अगर पानी की मांग बढ़ती है।नगर निगम की इस पहल के पूरा होने के बाद, मुंबईकरों को ज़्यादा ‘फोर्स’ में पानी मिलेगा।

मुंबई में रोज़ाना लगभग 3,950 से 4,000 मिलियन लीटर पानी सप्लाई होता है। यह मुख्य रूप से भाटसा, मोदकसागर, तानसा, अपर वैतरणा जैसे सात बड़े डैम से आता है। इस पानी को भांडुप और पंजरापुर वॉटर प्यूरिफिकेशन सेंटर पर प्यूरिफाई करके मुंबई (शहर और उपनगरों) में सप्लाई किया जाता है।

यह भी पढ़े- मुंबई सिटी बुक फेस्टिवल 27 और 28 मार्च को

POCSO मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को इलाहाबाद हाईकोर्ट से मिली अग्रिम जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील

नई दिल्ली : प्रयागराज के झूसी थाने में दर्ज यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम के मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके शिष्य मुकुंदानंद ब्रह्मचारी को इलाहाबाद उच्च न्यायालय द्वारा दी गई अग्रिम जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर की गई है।

यह अपील मामले के शिकायतकर्ता आशुतोष ब्रह्मचारी ने दायर की है। उन्होंने उच्च न्यायालय के 25 मार्च 2026 के आदेश को चुनौती दी है।

याचिका में मुख्य दलीलें
शिकायतकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट से कहा है कि इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ लगाए गए आरोपों की गंभीरता पर पर्याप्त विचार नहीं किया। याचिका में यह भी आशंका जताई गई है कि स्वामी और उनके शिष्य गवाहों को प्रभावित कर सकते हैं, जिससे निष्पक्ष जांच प्रभावित होने का खतरा है।

मामले की पृष्ठभूमि
यह मामला प्रयागराज के झूसी पुलिस स्टेशन में दर्ज प्राथमिकी से जुड़ा है, जिसमें स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर कई बटुकों (युवा शिष्यों) के कथित यौन शोषण का आरोप लगाया गया है। यह प्राथमिकी अदालत के निर्देश पर दर्ज की गई थी।

27 फरवरी को इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने स्वामी की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी थी और मामले की सुनवाई के बाद 25 मार्च को दोनों को अग्रिम जमानत दे दी थी। उच्च न्यायालय ने जांच को बाहरी प्रभाव से मुक्त रखने और आवेदकों को जांच में पूर्ण सहयोग करने का निर्देश दिया था।

शिकायतकर्ता की मांग
आशुतोष ब्रह्मचारी ने अपनी याचिका में सुप्रीम कोर्ट से अनुरोध किया है कि उच्च न्यायालय के आदेश को रद्द किया जाए और मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने गवाहों की सुरक्षा और निष्पक्ष जांच के लिए भी दिशा-निर्देश देने की मांग की है।

सुप्रीम कोर्ट में इस याचिका पर अभी सुनवाई की तारीख घोषित नहीं हुई है।

यह मामला धार्मिक गुरुओं पर लगे गंभीर आरोपों और न्यायिक प्रक्रिया को लेकर व्यापक चर्चा का विषय बन गया है।

 

अवैध तमंचा-कारतूस के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार:श्रावस्ती पुलिस ने मानूडीह रानीसीर मार्ग से आरोपी को पकड़ा


श्रावस्ती पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी को मानूडीह रानीसीर मार्ग के पास से पकड़ा गया, जिसके कब्जे से एक देशी तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देश पर जनपद में अपराधों की रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश चंद्र उत्तम और क्षेत्राधिकारी भिनगा सतीश कुमार शर्मा के कुशल पर्यवेक्षण में हरदत्त नगर गिरंट पुलिस ने यह कार्रवाई की। थाना हरदत्त नगर गिरंट के प्रभारी निरीक्षक महिमानाथ उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मानूडीह रानीसीर मार्ग के पास से अभियुक्त को दबोचा गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान राम कमल पुत्र रमेश कुमार, निवासी बेगमपुर दा0 रानीसीर, थाना हरदत्त नगर गिरंट, जनपद श्रावस्ती के रूप में हुई है। उसके खिलाफ थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 47/2026 धारा 3/25 आयुध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पत्रकार प्रेस ऑफ इंडिया के नए कार्यालय का उद्घाटन:महसी के विधायक प्रतिनिधि अखण्ड प्रताप सिंह ने किया शुभारंभ


बहराइच के महसी क्षेत्र में ‘पत्रकार प्रेस ऑफ इंडिया’ संगठन के नए कार्यालय का उद्घाटन किया गया। इस कार्यक्रम में अखण्ड प्रताप सिंह ‘गोलू’ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जिन्होंने फीता काटकर कार्यालय का विधिवत शुभारंभ किया। उद्घाटन समारोह में प्रशासन और संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। इनमें महसी के बीडीओ अरविंद श्रीवास्तव और नानपारा चीनी मिल के जिला भाजपा प्रतिनिधि प्रमुख थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने की। वक्ताओं ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि यह नया कार्यालय पत्रकारों के हितों की रक्षा करेगा और क्षेत्र की जनसमस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का माध्यम बनेगा। देवीपाटन मंडल के प्रभारी राहुल सिंह, मंडल अध्यक्ष डॉ. अभय मिश्रा, महसी मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र शुक्ला और राजी चौराहा मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ने संगठन की आगामी योजनाओं पर चर्चा की। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी इस कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इनमें आसमानपुर के प्रधान रामू सिंह, बांसगड़ी के प्रधान जय प्रकाश सिंह, पिपरी माफी के प्रधान गोविंद मौर्य और पूरे सीताराम के प्रधान प्रतिनिधि अखंड प्रताप सिंह ‘दीपू’ शामिल थे। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष अरुण सिंह, जिला मीडिया प्रभारी डॉ. शिवकुमार प्रजापति, जिला सलाहकार रवि अवस्थी, जिला सचिव अंकित सिंह, अधिवक्ता अनुराग मिश्रा, महसी ब्लॉक अध्यक्ष अमित मिश्रा और तहसील अध्यक्ष शुभम मिश्रा सहित बड़ी संख्या में मीडियाकर्मी और क्षेत्रीय जनता उपस्थित थी। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथियों और अन्य आगंतुकों का माल्यार्पण कर तथा स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया गया।