HomeHealth & Fitnessदिन प्रतिदिन देश की जनता पर मंहगाई का बोझ डाल रही मोदी...

दिन प्रतिदिन देश की जनता पर मंहगाई का बोझ डाल रही मोदी सरकार- प्रमोद तिवारी

लालगंज, प्रतापगढ़। राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने केन्द्र की मोदी सरकार पर लगातार जनता पर मंहगाई का बोझ डालने के साथ अर्थव्यवस्था की बदहाली को लेकर तगड़ा हमला बोला है। उन्होने तंज कसा कि रविवार को पीएम मोदी ने मन की बात की थी और ठीक दूसरे दिन देश की जनता के लिए जेब की बात कर दी। कामर्शियल गैस सिलेण्डर की कीमतों में एक और भारी बढ़ोत्तरी को लेकर कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि मोदी सरकार ने सीधे तौर पर जनता के साथ विश्वासघात किया है। सोमवार को रामपुरखास के दौरे पर पहुंचे सांसद प्रमोद तिवारी ने लालगंज स्थित कैम्प कार्यालय पर हुई पत्रकार वार्ता में कामर्शियल गैस सिलेण्डर के साथ यूपी सरकार द्वारा बिजली बिल में दस प्रतिशत फ्यूल सरचार्ज को लेकर तगड़ी घेराबंदी की। उन्होनें मोदी सरकार को मंहगाई बढ़ने को लेकर कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि वह अपने चंद पूंजीपति मित्रों की तिजोरी भरने को लेकर दिन प्रतिदिन देश की जनता पर मंहगाई का बोझ डाल रही है। उन्होने कहा कि मोदी सरकार ने उन्नीस किलो के कामर्शियल गैस सिलेण्डर की कीमत में प्रति सिलेण्डर बयालिस रूपये की बढ़ोत्तरी की है। उन्होने बतौर उदाहरण बताया कि सरकार ने जनवरी 2026 से लेकर अब तक प्रति कामर्शियल गैस सिलेण्डर के दामो में पन्द्रह सौ साठ रूपये का उछाल भरा दाम मंहगा किया है। वही उन्होने कहा कि सरकार ने सबसे चिंताजनक कदम उठाते हुए पांच किलो के छोटे गैस सिलेण्डर की कीमत में भी ग्यारह रूपये प्रति सिलेण्डर की वृद्धि की है। उन्होने कहा कि पांच किलो के छोटे गैस सिलेण्डर में कीमत बढोत्तरी का खामियाजा गरीब तबके के प्रवासी मजदूर, चाय-नाश्ते का ठेला लगाने वाले तथा दिहाड़ी मजदूर और छात्र सीधे तौर पर भुगतने को बाध्य हुए हैं। उन्होने कहा कि पश्चिम बंगाल में चंद दिनों पहले भाजपा की सरकार बनी और वहां कोलकाता की जनता को कामर्शियल सिलेण्डर प्रति सिलेण्डर 3255.50 रूपये की कीमत चुकानी पड़ेगी। उन्होने कहा कि मोदी सरकार ने पश्चिम बंगाल की जनता को चुनाव का क्या गजब का रिटर्न गिफ्ट दिया है। राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि मोदी सरकार जनता को मंहगाई का रोज नया जख्म दे रही है। वही उन्होने कहा कि इस सरकार की गलत नीतियों एवं अदूरदर्शिता के कारण देश की अर्थव्यवस्था बदहाली में पहुंच गयी है। उन्होने कहा कि पूंजीपति मित्रों की तिजोरी भरने के लिए यह आश्चर्यजनक है कि मोदी सरकार प्रत्येक माह की पहली तारीख को कीमत बढ़ाकर जनता को मंहगाई का गिफ्ट दे रही है। उन्होने कहा कि यह दाम बढ़ोत्तरी मोदी सरकार का जनता की जेब पर सीधे तौर पर डांका है। सांसद प्रमोद तिवारी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि अच्छे दिन आने का सुनहरा सपना दिखाने वाले मंहगाई मैन पीएम मोदी ने देश की जनता को बुरे दिन में धकेल दिया है। वहीं सांसद प्रमोद तिवारी ने मोदी सरकार के राज में परीक्षाओं की रोज भंग हो रही सुचिता को लेकर भी तल्ख टिप्पणियां की। वहीं सांसद प्रमोद तिवारी ने यूपी की भाजपा सरकार के द्वारा बिजली आपूर्ति में फिसडडी साबित होने के बावजूद जनता पर बिजली बिल में दस प्रतिशत का फ्यूल सरचार्ज लगाए जाने को भाजपा की चौतरफा विफलता करार दिया। उन्होने कहा कि सीबीएसई ने भी आखिर यह स्वीकार ही कर लिया कि ऑन स्क्रीन मार्किंग पोर्टल में गडबड़ी मौजूद रही। उन्होने कहा कि नीट से लेकर मोदी सरकार के कार्यकाल में परीक्षाओं में हो रही गडबड़ियों के लिए केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान जिम्मेदार हैं। उन्होने कहा कि अगर इसके बावजूद शिक्षा मंत्री त्याग पत्र नहीं दे रहे हैं तो उन्हें अविलम्ब बर्खास्त किया जाना चाहिए। सांसद प्रमोद तिवारी ने मोदी सरकार से कामर्शियल गैस सिलेण्डर के बढ़े दामों को फौरन वापस लिए जाने पर जोर दिया है। इसके पहले सांसद प्रमोद तिवारी ने लालगंज कैम्प कार्यालय पर जनसमस्याओं की सुनवाई की। बाबा घुइसरनाथ धाम में पुरूषोत्तम माह के तीसरे सोमवार को उन्होने दर्शन पूजन कर यहां मेले से जुड़ी जनसुविधाओं का भी अवलोकन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने सांसद प्रमोद तिवारी का क्षेत्र के सराय संग्राम सिंह टोल प्लाजा के समीप माल्यार्पण कर स्वागत भी किया। उन्होने रामगंज भोजपुर, रायपुर तियांई, रानीगंज कैथौला में भी लोगों से मुलाकात कर क्षेत्रीय विकास में विधायक आराधना मिश्रा मोना का सहयोग बनाए रखने को कहा। इस मौके पर प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी, सांगीपुर प्रमुख अशोक सिंह बबलू, चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी, मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल, सुरेन्द्र सिंह ददन, आशीष उपाध्याय, पप्पू तिवारी, पवन शुक्ल, इं. सुनील पाण्डेय, रामचंद्र तिवारी, जय सिंह, शेरू खां, श्रीराम पटेल, रामू मिश्र, मुरलीधर तिवारी, अभिनव शुक्ल, अतुल शुक्ला, त्रिभु तिवारी, अक्षत तिवारी, मुन्नन सिंह, कुंवर ज्ञानेन्द्र सिंह, भइयाराम तिवारी, चंदन पाण्डेय, राजू मिश्र, राजकुमार मिश्र, श्रीकांत मिश्र, सचीन्द्र शुक्ल, नन्हें खां, पन्नेलाल पाल, दारा सिंह, छोटे लाल सरोज, दीपू मिश्र आदि रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments