दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर एक बड़ा हादसा हुआ है। यह हादसा अलवर के मौजमुर में हुआ है, जहां एक चलती कार आग का गोला बन गई। इस हादसे में कर में सवाल 5 लोग जिंदा लग गए। मौके पर पहुंचे बचाव दल को आग बुझाने के बाद कार में से केवल कंकाल ही मिले। इस हादसे में कार ड्राइवर बच गया क्योंकि वह आग लगते ही कार से कुछ गया था।
कार ड्राइव चलती कार से कूद गया था जिस कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे जयपुर में इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, कार में सवार लोग मध्यप्रदेश के श्योपुर के रहने वाले थे। यह सभी माता वैष्णो देवी के दर्शन कर वापस लौट रहे थे। रास्ते में उनकी कार हादसे का शिकार हो गई जिसमें उनकी जान चली गई।
यह भी पढ़ें: ‘AC, मेट्रो, 3 बार चाय’, 3 इडियट्स स्टाइल में अफ्रीकी छात्र का हिंदी भाषण












