HomeHealth & FitnessMumbai: प्रसिद्ध साहित्यकार, पत्रकार-लेखक मधुराज मधु के सम्मान में ‘मधुमास’ का आयोजन!

Mumbai: प्रसिद्ध साहित्यकार, पत्रकार-लेखक मधुराज मधु के सम्मान में ‘मधुमास’ का आयोजन!

मुंबई। प्रसिद्ध साहित्यकार, वरिष्ठ पत्रकार-लेखक मधुराज मधु के सम्मान और विचारों को लेकर ‘मधुमास साहित्यिक मंच’ द्वारा कांदिवली में आयोजित कार्यक्रम ‘काव्य संध्या’ में सामाज के विभिन्न वर्गों से आये अतिविशिष्टजनो ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये। किसी ने मधुराज मधु जी के व्यक्तित्व और स्वभाव की चर्चा की तो किसी ने साहित्य जगत को दिए गए उनके अमूल्य योगदान की सराहना की। कई वक्ताओं ने कहा कि उनकी सोच और विचार आज की युवा पीढ़ी के लिए किसी मार्गदर्शन से कम नहीं है। समाज में हमें कितना सम्मान मिलेगा ये सारी बातें हमारी खुद की सोच और विचारों पर निर्भर करती है।

वहीं, सामाज के विभिन्न क्षेत्रों से पधारे अतिथियों का सम्मान मधुमास संस्था की संचालिका श्रीमती ऊषा अशोक ने किया। उन्होंने मंच का कुशलपूर्वक संचालन भी किया। उल्लेखनीय तौर पर इतनी भारी बारिश के बावजूद एक से बढ़कर एक कवियित्रियों ने अपनी-अपनी रचनाओं से कविता प्रेमियों को भीगा दिया।

इस मौके पर मधुराज मधु, डॉ महेंद्र, डॉ शशिकला पटेल, डॉ नीलिमा पांडे, नीलम शर्मा, डॉ परविंदर पांडे, कवियित्रियों में अर्चना वर्मा सिंह, राम सिंह रहबर, डॉ ए.पी बागुल, शिक्षाविद विद्याशर्मा, कार्यक्रम के आयोजक चंदन मधुराज मधु के अलावा उनकी बड़ी बहनों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में जी-जान से मेहनत किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments