Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)छावनी में संगीतमयी श्रीमद् भागवत कथा शुरू:कथावाचक ने बताया- यह चारों वेदों...

छावनी में संगीतमयी श्रीमद् भागवत कथा शुरू:कथावाचक ने बताया- यह चारों वेदों का सार है

#बस्ती_न्यूज

छावनी में संगीतमयी श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ शुक्रवार को हुआ। अयोध्या धाम से पधारे कथावाचक स्वामी अवघेन्द्र प्रपन्नाचार्य जी महाराज ने कथा के प्रथम दिवस पर श्रद्धालुओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जब किसी जीव के भाग्य का उदय होता है और जन्म-जन्मांतर के बाद पुण्य जागृत होता है, तभी उसे भागवत कथा सुनने का अवसर प्राप्त होता है। यह कथा मोक्ष और आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त करती है। स्वामी जी ने एक प्रसंग सुनाते हुए बताया कि एक बार भगवान शिव और माता पार्वती कैलाश पर्वत से भ्रमण करते हुए एक स्थान पर रुके और शिव ने उस स्थान को प्रणाम किया। पार्वती जी के पूछने पर शिव ने बताया कि हजार वर्ष पूर्व इस पवित्र भूमि पर भगवान की कथा का आयोजन हुआ था। उन्होंने आगे कहा कि सभी तीर्थों में स्नान करने से जो पुण्य प्राप्त होता है, उतना ही पुण्य केवल श्रीमद् भागवत कथा के श्रवण मात्र से प्राप्त हो जाता है। यह कथा जीवन को सार्थक बनाने का सबसे सरल और प्रभावी माध्यम है। इस अवसर पर मुख्य यजमान मंजू लता त्रिपाठी सहित राहुल त्रिपाठी, रोहित, गोपालजी सोनी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments