पनियरा क्षेत्र के अनंतपुर मोथही गांव में एक जांच टीम के सामने शिकायतकर्ता के साथ मारपीट की गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव निवासी सुरेश यादव ने 20 अप्रैल को उप निदेशक पंचायत, गोरखपुर मंडल से शिकायत की थी। उन्होंने गांव में स्ट्रीट लाइट, कोटही माता स्थल पर बिना खुदाई के मनरेगा भुगतान, मनरेगा पार्क में अधूरा कार्य और पंचायत भवन के सामान के निजी उपयोग जैसी कई अनियमितताओं का आरोप लगाया था। सुरेश यादव ने इससे पहले भी जिलाधिकारी और डीपीआरओ से शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए उप निदेशक पंचायत ने देवरिया के अधिकारियों की एक जांच टीम गठित की थी। यह टीम 30 अप्रैल की शाम करीब चार बजे गांव पहुंची और जांच शुरू की। इसी दौरान, आरोप है कि नामजद आरोपियों ने शिकायतकर्ता सुरेश यादव के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। पीड़ित ने इस संबंध में पनियरा थाने में तहरीर दी और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो गई है और नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। मामले की जांच जारी है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
पनियरा में जांच टीम के सामने शिकायतकर्ता की पिटाई:वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केस
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












