मुजफ्फरनगर। भारी बारिश के चलते सैदपुर निवासी कुसुम के मकान की छत गिरने की सूचना मिलते ही एसडीएम सदर शुभम श्रीवास्तव तत्काल मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
मकान की स्थिति और परिवार की सुरक्षा को देखते हुए स्थानीय लोगों की मदद से परिवार को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कराया गया। वहीं, पीड़ित परिवार को राहत कोष से आर्थिक सहायता दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई पूरी कराई गई। एसडीएम सदर ने संबंधित अधिकारियों को पीड़ित परिवार की हरसंभव मदद सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।












