HomeHealth & Fitnessनगीना सांसद ने परिवहन मंत्री को बस अड्डे के निर्माण को लिखा...

नगीना सांसद ने परिवहन मंत्री को बस अड्डे के निर्माण को लिखा पत्र

लखनऊ। नगीना लोकसभा सीट से सांसद चंद्रशेखर आज़ाद और भीम आर्मी चीफ ने परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह को पत्र लिखा है। उन्होंने यह पत्र अपनी लोकसभा में बस अड्डे के निर्माण इसके साथ ही स्थानीय लोगों को परिवहन में आने वाली समस्याओं को उठाते हुए लिखा है।  

नगीना सांसद ने परिवहन मंत्री को पत्र लिखते हुए कहा है कि नगीना क्षेत्र के स्योहारा कस्बे तथा ब्लॉक कोतवाली देहात क्षेत्र के बरूकी गांव एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिक लंबे समय से परिवहन सुविधाओं के अभाव में गंभीर कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं। स्योहारा क्षेत्र लगभग 80 हजार की आबादी वाला एक प्रमुख व्यापारिक, शैक्षणिक एवं सामाजिक केंद्र है, जिससे 50 से अधिक गांव जुड़े हुए हैं। आजादी के लगभग 79 वर्ष बाद भी यहां रोडवेज बस अड्डे का निर्माण नहीं हो सका है।

परिणामस्वरूप दिल्ली,मेरठ, बरेली, हरिद्वार, देहरादून, चंडीगढ़, लुधियाना, कानपुर आदि महत्वपूर्ण शहरों के लिए यात्रियों को अन्य स्थानों पर जाकर बसें पकड़नी पड़ती हैं। इससे विद्यार्थियों, कर्मचारियों, व्यापारियों, किसानों एवं आम नागरिकों को अनावश्यक आर्थिक बोझ ओर समय की हानि उठानी पड़ती है। बस्की क्षेत्र के लगभग 20 से 25 गांवों के हजारों लोग भी वर्षों से बस अड्डे की मांग कर रहे हैं। वर्तमान में यात्रियों को ओवरब्रिज पर खड़े होकर बसों की प्रतीक्षा करनी पड़ती है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। महिलाओं, बुजुर्गों एवं बच्चों को विशेष रूप से परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

क्षेत्र में उचित बस स्टॉप एवं परिवहन सुविधाओं का अभाव ग्रामीणों की समस्याओं को और बढ़ा रहा है। उन्होंने परिवहन मंत्री से मांग की है कि स्योहारा में आधुनिक रोडवेज बस अड्डे का निर्माण कराया जाए बल्की क्षेत्र में बस अड्डा / स्थायी बस स्टैंड स्थापित किया जाए,स्योहारा एवं बल्की में लंबी दूरी की रोडवेज बसों का नियमित ठहराव सुनिश्चित किया जाए,यात्रियों की सुविधा हेतु आवश्यक यात्री प्रतीक्षालय, पेयजल, शौचालय एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, बरूकी क्षेत्र में यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सुरक्षित बस स्टॉप एवं परिवहन व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किया जाए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments