Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सरयू तटबंध से नरायनपुर कला को मिली राहत:तपसी बाबा मंदिर सुरक्षित, कटान...

सरयू तटबंध से नरायनपुर कला को मिली राहत:तपसी बाबा मंदिर सुरक्षित, कटान से बचाव का कार्य तेज


जनपद बहराइच के तहसील नानपारा क्षेत्र अंतर्गत विकासखंड बलहा के ग्राम नरायनपुर कला में सरयू नदी के कटान से सुरक्षा के लिए चल रही परियोजना को सफलता मिली है। इस परियोजना से तपसी बाबा मंदिर भी सुरक्षित रहेगा। इसी क्रम में जनपद की विधान परिषद सदस्य प्रज्ञा त्रिपाठी ने गांव का दौरा कर सरयू तटबंध का स्थलीय निरीक्षण किया। एमएलसी प्रज्ञा त्रिपाठी रविवार शाम 5 बजे गांव पहुंचीं। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ग्रामीणों से संवाद किया और उन्हें आश्वस्त किया कि उनके प्रयासों से तटबंध निर्माण परियोजना को स्वीकृति मिल चुकी है। उन्होंने बताया कि कार्य तेजी से प्रगति पर है। उन्होंने आगे कहा कि इस तटबंध के बनने से सरयू नदी के किनारे बसे गांवों को कटान से स्थायी राहत मिलेगी। इसके साथ ही, ऐतिहासिक तपसी बाबा मंदिर भी नदी के कटान से सुरक्षित रहेगा। परियोजना की प्रगति और जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन डॉ. टी.एन. यादव ने किया। उन्होंने विधान परिषद सदस्य के योगदान को अत्यंत सराहनीय और निर्णायक बताया। इस अवसर पर श्रावस्ती तटबंध निर्माण परियोजना के अंतर्गत चल रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। कार्यक्रम में सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता, अवर अभियंता, जेई, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नरायनपुर कला नसीम खान सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने तटबंध को और अधिक विस्तारित और मजबूत करने की मांग भी रखी। उनका कहना था कि इससे भविष्य में सरयू नदी के बढ़ते जलस्तर से किसी प्रकार की क्षति नहीं होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments