नौतनवा नगर पालिका परिषद ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को सफल बनाने के उद्देश्य से स्वच्छता पर विशेष जोर दिया है। इस अभियान में संसाधनों की कमी बाधा न बने, इसे सुनिश्चित करने के लिए नई मशीनरी खरीदी गई है। नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने एक जेसीबी मशीन और दो छोटे हैवी पावर ट्रैक्टर खरीदे हैं। ये ट्रैक्टर नगर में कचरा उठाने का कार्य सरलता से कर सकेंगे। आज इन सभी मशीनों का पूरे विधि-विधान के साथ पूजन कर उन्हें नगर को समर्पित किया गया। पूजन के बाद पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने बताया कि नगर पालिका लगातार मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में सफलता प्राप्त करने के लिए संसाधनों की कमी नहीं होनी चाहिए, इसी को ध्यान में रखते हुए इन मशीनों का क्रय किया गया है ताकि सफाई कार्य त्वरित गति से हो सके। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी संदीप कुमार सरोज, वरिष्ठ लिपिक रमाशंकर सिंह, सभासद धर्मात्मा जायसवाल, सुरेंद्र बहादुर जायसवाल, अनिल जायसवाल, राहुल दुबे, संजय मौर्या, राकेश जायसवाल, लिपिक संतोष श्रीवास्तव और प्रमोद पाठक, गोविंद, राजन वर्मा, दिनेश मणि त्रिपाठी सहित कई लोग उपस्थित रहे।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
नौतनवा पालिका ने सफाई अभियान को दिए नए उपकरण:स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए जेसीबी और दो ट्रैक्टर खरीदे
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












