महराजगंज जनपद के नौतनवा थाना क्षेत्र में पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान एक डंपर वाहन को फर्जी नंबर प्लेट के साथ सीज कर दिया। यह कार्रवाई 8 जून 2026 को खनुआ तिराहा पर की गई। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर की गई। अभियान के तहत फर्जी नंबर प्लेट और ब्लैक फिल्म लगे वाहनों की जांच की जा रही है। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ, क्षेत्राधिकारी नौतनवा बसन्त सिंह और उपजिलाधिकारी नौतनवा नवीन प्रसाद के मार्गदर्शन में टीम ने कार्रवाई की। चेकिंग में सामने आया फर्जीवाड़ा पुलिस टीम संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी, इसी दौरान वाहन संख्या UP56BT2085 वाले डंपर को रोका गया। जांच में नंबर प्लेट फर्जी पाए जाने पर वाहन को मौके पर ही सीज कर दिया गया। पुलिस ने वाहन का चालान कर उसे मोटर वाहन अधिनियम (MV Act) की धारा 207 के तहत सीज कर दिया। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
नौतनवां पुलिस ने फाल्टी नंबर प्लेट डम्फर किया सीज:चेकिंग अभियान के दौरान हुई कार्रवाई, एमवी एक्ट में चालान
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












