#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) रविवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। इस परीक्षा में कुल 6453 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 6322 शामिल हुए और 131 अनुपस्थित रहे। जनपद के 19 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा और निगरानी के बीच यह परीक्षा आयोजित की गई। सुबह से ही केंद्रों पर अभ्यर्थियों की भीड़ देखी गई। प्रवेश से पहले सभी परीक्षार्थियों की सघन जांच की गई, जिसके बाद ही उन्हें केंद्रों के भीतर जाने की अनुमति दी गई। प्रशासन ने निष्पक्ष और पारदर्शी परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम किए थे। इनमें सीसीटीवी निगरानी, स्टैटिक मजिस्ट्रेट और पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती शामिल थी। परीक्षा के लिए बनाए गए प्रमुख केंद्रों में देशराज नारंग इंटर कॉलेज वाल्टरगंज, शिवहर्ष किसान इंटर कॉलेज, इंदिरा गांधी इंटर कॉलेज मुंडेरवा, श्रीकृष्ण पांडेय इंटर कॉलेज, खैर इंटर कॉलेज, बेगम खैर गर्ल्स इंटर कॉलेज और एपीएन पीजी कॉलेज जैसे संस्थान शामिल रहे। परीक्षा केंद्रों के बाहर अभिभावकों की भीड़ अपने बच्चों के बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रार्थना करती दिखी। वहीं, कई परीक्षार्थियों ने बताया कि प्रश्न पत्र संतुलित था, हालांकि कुछ प्रश्नों ने उन्हें सोचने पर मजबूर किया।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में NEET परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न:6322 अभ्यर्थी हुए शामिल, 19 केंद्रों पर कड़ी निगरानी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












