Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)कतरारी में बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित:महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण और जागरूकता पर हुई चर्चा

कतरारी में बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित:महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण और जागरूकता पर हुई चर्चा


मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के तहत रविवार को श्यामदेउरवा थाने की एंटी रोम्यो टीम ने थाना क्षेत्र के कतरारी स्थित प्राथमिक विद्यालय में ‘बहू-बेटी सम्मेलन’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र की महिलाओं और बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सम्मेलन का उद्देश्य महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण और जागरूकता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करना था। उपस्थित महिलाओं को आपात स्थिति में निर्भीक होकर पुलिस सहायता प्राप्त करने के तरीके बताए गए। उन्हें महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे 112, 1090, 102, 108 और 181 की विस्तृत जानकारी दी गई। महिलाओं को इन नंबरों का आवश्यकतानुसार उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई, ताकि महिलाएं इनका लाभ उठा सकें। साथ ही बाल विवाह, दहेज प्रथा और घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक कुरीतियों के दुष्परिणामों पर प्रकाश डालते हुए उनके विरुद्ध जागरूकता फैलाई गई। महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और समाज में सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया। इस बहू-बेटी सम्मेलन का महिलाओं और बालिकाओं पर सकारात्मक प्रभाव देखा गया। महिला पुलिस कर्मियों की उपस्थिति से महिलाओं ने स्वयं को सहज और सुरक्षित महसूस किया, जिससे वे खुलकर अपनी समस्याएं साझा कर सकीं। महिलाओं ने बताया कि ऐसे कार्यक्रमों से उन्हें अपनी बात सीधे पुलिस तक पहुंचाने का अवसर मिलता है, जिससे उनके मन में विश्वास और सुरक्षा की भावना मजबूत होती है। इस अवसर पर महिला उपनिरीक्षक साक्षी सिंह, महिला कॉन्स्टेबल प्रतिमा सिंह, कॉन्स्टेबल रिक्रूट पुष्पा और रागिनी यादव उपस्थित रहीं।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments