Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)छावनी पीएचसी में सीएम आरोग्य मेला आयोजित:डॉ. दीपक शर्मा ने 22 मरीजों...

छावनी पीएचसी में सीएम आरोग्य मेला आयोजित:डॉ. दीपक शर्मा ने 22 मरीजों की जांच की, मौसमी बीमारियों के लक्षण मिले

#बस्ती_न्यूज

छावनी पीएचसी में रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में दोपहर 2 बजे तक डॉ. दीपक शर्मा (एमबीबीएस) ने कुल 22 मरीजों की जांच की। जांच के दौरान अधिकांश मरीज बदलते मौसम के कारण खांसी, सर्दी और बुखार से पीड़ित पाए गए। मुख्य रूप से सर्दी, खांसी, जुकाम और बुखार जैसे सामान्य मौसमी बीमारियों के लक्षण देखे गए। स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारु रूप से चलाने के लिए अस्पताल में एलटी विवेक वर्मा, फार्मासिस्ट शैलेंद्र शांडिल्य, एएनएम संजू सिंह और वार्ड बॉय बहादुर भी उपस्थित रहे। वर्तमान में बरसात और गर्मी का मौसम बढ़ रहा है, साथ ही तेज धूप भी पड़ रही है। इस बदलते मौसम में लोग लापरवाही के कारण तेजी से मौसमी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। चिकित्सकों ने आम जनता को सावधानी बरतने और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments